न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी की तस्वीरों में क्रेडिट नहीं मिलने से नाराज हुआ यह सिंगर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नजर आईं हुमा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दो दिन पहले 23 जून को जीवनभर के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन गए। कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 12:46:36

2 News : सोनाक्षी की तस्वीरों में क्रेडिट नहीं मिलने से नाराज हुआ यह सिंगर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नजर आईं हुमा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दो दिन पहले 23 जून को जीवनभर के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन गए। कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। सोनाक्षी ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि सोनाक्षी की ये पोस्ट अब विवाद में घिर गई है। दरअसल सोनाक्षी ने तस्वीरें शेयर करते हुए बैकग्राउंड में 'आफरीन-आफरीन' गाने का इस्तेमाल किया। हालांकि सोनाक्षी सॉन्ग के लिए सिंगर क्षितिज आनंद को क्रेडिट देना भूल गईं।

'आज तक' की रिपोर्ट के मुताबिक गाने के साथ क्षितिज को क्रेडिट न देकर किसी लावण्या दीक्षित का नाम आ रहा है और इसी बात से सिंगर काफी नाराज हैं। जानकारी के अनुसार गाने का कवर क्षितिज ने गाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। किसी ने बिना उनकी इजाजत के इसे इस्तेमाल किया और फिर उसी गाने को सोनाक्षी ने भी तस्वीरों के साथ पोस्ट कर दिया। क्षितिज ने बताया कि मेरे साथ तीसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी ने मेरा ऑडियो इंस्टा म्यूजिक, स्पोटिफाई पर डाला और गाना ट्रेंड हुआ, लेकिन मुझे कोई क्रेडिट नहीं मिला।

कई बार पहले भी मेरे साथ ऐसा हो चुका है लेकिन तब उतना बुरा नहीं लगा, लेकिन अब सोनाक्षी की तस्वीरों के साथ क्रेडिट न मिलने पर बहुत दुख हुआ है। हम आर्टिस्ट हैं और काम ही इसलिए करते हैं कि हमें पहचान मिल सके। हमें शुरुआत में ना पेमेंट मिलती है, और ना ही रेवेन्यू, बस एक ही चीज चाहिए होती है और वो है क्रेडिट। मुझे नहीं पता था कि सोनाक्षी ने मेरा ऑडियो क्यों यूज किया है। सुबह किसी फॉलोअर ने मुझसे पूछा कि क्या ये आपकी आवाज है? और जब मैंने चेक किया तो मुझे गर्व भी हुआ लेकिन अपना नाम न देखकर बहुत बुरा लगा।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,kshitij anand,singer kshitij anand,huma qureshi,actress huma qureshi,rachit singh,huma rachit

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में रचित सिंह के साथ दिखीं हुमा कुरैशी

सोनाक्षी के ग्रैंड रिसेप्शन में इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त शामिल हुए थे। इनमें से एक उनकी बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी थीं। हुमा 'इश्किया', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'जॉली एलएलबी' और कई अन्य फिल्मों में कमाल दिखा चुकी हैं। हुमा अक्सर अपने रिश्ते के लिए सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें सोनाक्षी की शादी में कथित बॉयफ्रेंड एक्टिंग कोच व एक्टर रचित सिंह के साथ भी देखा गया। बताया जा रहा है कि हुमा और रचित एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हुमा ने जहां एक सुंदर शरारा सेट पहना था, वहीं दूसरी ओर रचित ने कुर्ता पहना था। हुमा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें यह कपल अपने एक और दोस्त के साथ प्यार से पोज देता हुआ दिखाई दे रहा है। रचित ने हुमा के भाई साकिब सलीम की झलकियां भी शेयर कीं। हुमा और रचित ने सोनाक्षी-जहीर के साथ एक ग्रुप फोटो भी क्लिक की।

रचित ने रिसेप्शन से हुमा के साथ एक ग्रुप फोटो भी शेयर की। बता दें वाराणसी के रचित साल 2016 में मुंबई आए और अतुल मोंगिया के साथ काम करना शुरू कर दिया। रचित ने रणवीर सिंह, वरुण धवन, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा के साथ एक्टिंग कोच के रूप में भी काम किया है। रचित एक्ट्रेस रवीना टंडन की वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में एक्टिंग करते दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क