न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गुरु इस फिल्म से कर रहे डेब्यू, देखें टीजर, आलिया के साथ काम कर चुके एक्टर हुए स्कैम के शिकार

सिंगर गुरु रंधावा फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनकी खनकती आवाज सबको दीवाना बना देती है। गुरु ने म्यूजिक वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 8:32:48

2 News : गुरु इस फिल्म से कर रहे डेब्यू, देखें टीजर, आलिया के साथ काम कर चुके एक्टर हुए स्कैम के शिकार

सिंगर गुरु रंधावा फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनकी खनकती आवाज सबको दीवाना बना देती है। गुरु ने म्यूजिक वीडियो के साथ पंजाबी और हिंदी फिल्मों में कई शानदार गाने गाए हैं। जब भी वे अपने नए गाने के साथ आते हैं तो सोशल मीडिया पर धमाल मच जाता है। अब उनके फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल वे जल्द ही गुरु के एक और टैलेंट से रूबरू होंगे। गुरु एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

आज मंगलवार (30 जनवरी) को उनकी डेब्यू फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ का टीजर जारी कर दिया गया। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें गुरु सिरफिरे ‘मजनूं’ बने नजर आ रहे हैं। गुरु के साथ फिल्म में एक्ट्रेस सई मांजरेकर हैं। टीजर की बात करें तो इसमें गुरु और सई की बढ़िया केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म में अनुपम खेर और ईला अरुण भी हैं। इससे पहले फिल्म के कलाकारों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक साझा किया था और कैप्शन में लिखा था, “प्यार, हंसी और आश्चर्य का एक झोंका इंतजार कर रहा है! कुछ खट्टा हो जाए में उनकी कभी न भूलने वाली यात्रा पर सिरफिरा मजनू और खूबसूरत लैला से जुड़ें। ..#KKHJTeaseroutTomorrow.”

फिल्म की कहानी आगरा में सेट की गई है, जो कि एक फैमिली एंटरटेनर होने वाली है। इसे जी. अशोक ने डायरेक्ट किया है, जबकि अमित भाटिया और लवीना भाटिया प्रोड्यूसर हैं। यह 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि गुरु ने ‘सूट पटियाला’, ‘नाच मेरी रानी’, ‘इशारे तेरे’, ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘सूट, सूट, इश्क तेरा’ और ‘बेबी गर्ल’ सहित कई चार्टबस्टर्स गाए हैं। दूसरी ओर, सई की यह तीसरी हिंदी फिल्म होगी। वह इससे पहले ‘दबंग 3’ और ‘मेजर’ में नजर आ चुकी हैं।

guru randhawa,singer guru randhawa,kuch khattaa ho jaay movie,sai manjrekar,shantanu maheshwari,bank fraud,gangubai kathiawadi

एक्टर शांतनु माहेश्वरी ने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताई आपबीती

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म में आलिया भट्ट के साथ काम कर चुके एक्टर शांतनु माहेश्वरी हाल ही में एक बड़े स्कैम का शिकार हो गए। उनके साथ एक ऐसा फ्रॉड हुआ है कि वे खुद हैरान हैं। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को आपबीती बताई है। शांतनु ने अब इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने पूरा मामला बताते हुए मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। शांतनु ने इंस्टा स्टोरी पर नोट में लिखा, “विश्वास नहीं होता! मेरे ऐक्सिस बैंक अकाउंट के साथ फ्रॉड हुआ है। मेरी जानकारी के बिना एक कार्ड बनाया गया है। मुझे कोई OTP नहीं आया।”

शांतनु ने ये भी बताया कि उनका रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और फोन नंबर भी बिना किसी वेरिफिकेशन के बदल दिया गया। सुशांत ने आगे लिखा है कि इस मामले पर सटीक एक्शन लेते हुए उनके अकाउंट की सिक्योरिटी को रिस्टोर कर, इस न सुलझने वाली प्रॉब्लम को अगर सुलझाने में मदद मिलेगी तो वो इसके लिए शुक्रगुजार होंगे। सुशांत ने मुंबई पुलिस, ऐक्सिस बैंक और साइबर पुलिस को भी टैग किया है।

बता दें कि शांतनु को ‘दिल दोस्ती डांस’ नाम के शो से टीवी पर खूब फेम मिला था। इसके बाद वे ‘नच बलिए सीजन 5’, ‘ये है आशिकी’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘गर्ल्स ऑन टॉप’, ‘झलक दिखला जा 9’ और ‘फीयर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 8’ में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। वे म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका