न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड ने की सगाई, ऐसे किया प्रपोज, इधर-इन्हें डेट कर रही हैं पूर्व मिस यूनिवर्स

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने सगाई कर ली है। सिद्धार्थ ने हैलोवीन पार्टी में अपनी लेडीलव जैस्मिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 7:26:41

2 News : दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड ने की सगाई, ऐसे किया प्रपोज, इधर-इन्हें डेट कर रही हैं पूर्व मिस यूनिवर्स

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने सगाई कर ली है। सिद्धार्थ ने हैलोवीन पार्टी में अपनी लेडीलव जैस्मिन को अनोखे अंदाज में प्रपोज किया। सिद्धार्थ ने आज बुधवार (1 नवंबर) को इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को सरप्राइज देते हुए गर्लफ्रेंड जैस्मिन के साथ सगाई की दो तस्वीरें साझा कीं। पहली फोटो में उन्हें घुटनों के बल बैठकर जैस्मिन से शादी के लिए हाथ मांगते देखा जा सकता है।

सिद्धार्थ ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा,“ठीक है, मुझे लगता है कि आप अब हमेशा के लिए मेरे साथ फंस गई हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं मेरी जपेट @jassofiaa (इस कद्दू के लिए हां कहने के लिए धन्यवाद)।” अगली तस्वीर में सिद्धार्थ अपनी मंगेतर के साथ खुशी से पोज देते दिख रहे हैं। सिद्धार्थ ने जैस्मीन को एक शानदार डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया। जैस्मीन ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी सगाई की अंगूठी की झलक मिली और यह बहुत सुंदर है।


फोटो में सिद्धार्थ ने ऑरेंज कलर की कद्दू की ड्रेस पहनी हुई थी। दूसरी ओर, जैस्मीन पर्पल कलर की ड्रेस में सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने मैरून मखमली केप और एक चुड़ैल टोपी के साथ स्टाइल किया था। बता दें कि दीपिका और सिद्धार्थ की डेटिंग की बातें तब शुरू हुईं, जब आईपीएल के एक मैच के दौरान दोनों को एक-दूसरे को किस करते हुए देखा गया था।

वीर पहाड़िया के साथ दिखीं पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू

जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल के लॉन्च इवेंट में मंगलवार (31 अक्टूबर) को बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा। इस इवेंट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के सितारों सहित कई दिग्गजों ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू भी नजर आईं। हरनाज साल 2021 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। हरनाज की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसका कारण यह है कि हरनाज अकेले नहीं बल्कि वीर पहाड़िया के साथ पार्टी में पहुंची थीं।

उन्हें रेड कार्पेट पर साथ देखकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि वीर, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं। वीर जल्द ही 'स्काई फोर्स' से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। वीर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती/दोहेते हैं।

इस मौके पर हरनाज ब्लैक कलर की मिडी ड्रेस में दिखीं। उन्होंने लुक को एक हुप्स, पिंक लिपस्टिक, ब्लश्ड चीक्स, हाइलाइटेड चीकबोन्स, खुले बाल और हील्स के साथ स्टाइल किया था। वीर रॉयल ब्लू कलर का पैंट सूट पहने नजर आए। इससे पहले वीर का नाम साल 2016 में सारा अली खान के साथ जुड़ा था।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका