न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया ‘योद्धा’ का नया पोस्टर, अजय देवगन का शर्टलैस अवतार देख रोमांचित हुए फैंस

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। उन्हें बॉलीवुड में करीब 10 साल हो गए हैं। वे अब तक कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Feb 2024 2:15:36

2 News : सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया ‘योद्धा’ का नया पोस्टर, अजय देवगन का शर्टलैस अवतार देख रोमांचित हुए फैंस

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। उन्हें बॉलीवुड में करीब 10 साल हो गए हैं। वे अब तक कई शानदार भूमिकाएं निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूट चुके हैं। पिछले महीने जनवरी में सिद्धार्थ ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू किया। सिद्धार्थ, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के अभिनय से सजी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ हिट रही। अब सिद्धार्थ फिल्म 'योद्धा' में धांसू रोल में नजर आएंगे।

आज रविवार (18 फरवरी) को सिद्धार्थ ने 'योद्धा' का एक नया पोस्टर शेयर किया। पोस्ट में सिद्धार्थ हाथ में बंदूक लिए लक्ष्य पर निशाना साध रहे हैं। सिद्धार्थ की आंखों में फाइट करने की भूख साफ दिखाई दे रही है, जिसे देख लोग रोमांचित हो गए। सिद्धार्थ ने कैप्शन में जानकारी दी कि 19 फरवरी के दिन 1 बजे मूवी का टीजर आउट हो जाएगा।

फिल्म की टैगलाइन 'ब्रेस फॉर इम्पैक्ट' भी ध्यान खींचती है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया। 'योद्धा' में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं। फिल्म का डायरेक्शन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म प्राइम वीडियो, धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसिपल फिल्म्स ने बनाई है। प्रोडक्शन टीम में हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान शामिल हैं।

जल्द ही फिल्म ‘शैतान’ में दिखाई देंगे 54 वर्षीय अजय देवगन

एक्टर अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। फैंस उनकी हर स्टाइल के कायल हैं। उनके बोलने-चलने में एक खास शैली देखने को मिलती है। साथ ही उनके चेहरे के एक्सप्रेशन भी पूरी कहानी बयां कर देते हैं। एक्शन हो या कॉमेडी या फिर किसी और जोनर की फिल्म अजय सबमें खुद को साबित कर चुके हैं। 54 साल के अजय की फिटनेस भी देखते ही बनती है।

अब अजय ने मस्कुलर बॉडी दिखाते हुए एब्स फ्लॉन्ट किए हैं। इस शर्टलेस फोटो को देखने के बाद हर किसी की जुबान पर उनके ही चर्चे हैं। अजय के सीने और बाईसेप्स पर बने टैटू ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अजय को बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ काले चश्मे में देखा जा सकता है। अजय के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर फॉलोअर्स ने कमेंट की बौछार कर दी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय जल्द ही फिल्म 'शैतान' में दिखाई देंगे। इसमें अजय के साथ साउथ इंडियन एक्टर आर माधवन और एक्ट्रेस ज्योतिका भी हैं। इसके डायरेक्टर विकास बहल हैं। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अजय के पास डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका