न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आसमान से जारी हुआ ‘योद्धा’ का पोस्टर, देखें वीडियो, ‘फाइटर’ ने छुआ यह खास आंकड़ा और TBMAUJ...

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से अपनी मचअवेटेड फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब फिल्म का पोस्टर सामने आ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Feb 2024 12:39:06

2 News : आसमान से जारी हुआ ‘योद्धा’ का पोस्टर, देखें वीडियो, ‘फाइटर’ ने छुआ यह खास आंकड़ा और TBMAUJ...

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से अपनी मचअवेटेड फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है। इसे खास अंदाज में पेश किया गया है। सिद्धार्थ और फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से आसमान में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। कुछ लोग पोस्टर लेकर प्लेन में जाते हैं।

इसके बाद 3 लोग पोस्टर को लेकर प्लेन से छलांग लगा देते हैं। 13000 फीट की ऊंचाई पर पोस्टर खुलता है और सिद्धार्थ का पहला लुक सामने आता है। सिद्धार्थ वर्दी पहने और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ के साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी और राशि खन्ना स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस पोस्टर के साथ फिल्म के टीजर की घोषणा भी कर दी गई, जो 19 फरवरी को जारी किया जाएगा। फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बता दें कि फिल्म में एक ऐसा योद्धा की कहानी दिखाई गई है, जो एयरप्लेन हाईजैक करने वाले आतंकियों के खिलाफ लड़ता है और प्लेन में मौजूद सभी यात्रियों को सही-सलामत वापस लेकर आता है। योद्धा के किरदार में सिद्धार्थ नजर आएंगे, जो एक सोल्जर बने हैं। सिद्धार्थ ने इससे पहले 'शेरशाह' में एक सैनिक की भूमिका निभाई थी। धर्मा प्रोडक्शन फिल्म 'योद्धा' हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित है। बता दें सिद्धार्थ इससे पहले पिछले महीने OTT पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आए थे।

200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई ‘फाइटर’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने छठे दिन कमाए...

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई। 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने 21 दिन के सफर के बाद यह आंकड़ा छुआ है। इसे वेलेंटाइन वीक का फायदा मिला और कलेक्शन में उछाल आया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने बुधवार को वेलेंटाइन डे पर 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की।

इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200.90 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फाइटर ने सोमवार को 1.15 करोड़ और मंगलवार को 1.10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस बीच फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने बुधवार को 6.75 करोड़ रुपए का अनुमानित कारोबार किया, जो कि 5वें दिन की तुलना में करीब 3 करोड़ रुपए ज्यादा है। इसी के साथ TBMAUJ का कुल कलेक्शन 41 करोड़ रुपए हो गया है।

शाहिद कपूर व कृति की इस फिल्म ने पहले दिन 6.7 करोड़, दूसरे दिन 9.65 करोड़, तीसरे दिन 10.75 करोड़, चौथे दिन 3.65 करोड़ और पांचवें दिन 3.85 करोड़ रुपए कमाए थे। करीब 75 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए एक टिकट की खरीद पर एक टिकट फ्री देने का भी ऐलान किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका