न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फ्लाइट में रिलीज हुआ सिद्धार्थ की फिल्म ‘योद्धा’ का ट्रेलर, काजोल-कृति की ‘दो पत्ती’ का टीजर आया सामने

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' लंबे समय से चर्चाओं में है। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 6:57:20

2 News : फ्लाइट में रिलीज हुआ सिद्धार्थ की फिल्म ‘योद्धा’ का ट्रेलर, काजोल-कृति की ‘दो पत्ती’ का टीजर आया सामने

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' लंबे समय से चर्चाओं में है। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म का पोस्टर जहां बहुत ऊंचाई पर रिलीज किया गया था, वहीं अब इसका ट्रेलर भी फ्लाइट में रिलीज किया गया है। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूरी टीम के साथ फ्लाइट पैसेंजर्स के साथ फिल्म को लेकर बात की। इसके ट्रेलर लॉन्च ने इसी वजह से हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया।

इस फिल्म में देशभक्ति की भावना के साथ बेहतरीन एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर दमदार है, जहां हर सीन में हाई ऑक्टेन एक्शन दिख रहा है। सिद्धार्थ आतंकवादियों के साथ जमकर मारधाड़ करते दिख रहे हैं। वे आर्मी अफसर के रूप में जंच रहे हैं। उनका अंदाज देख ‘शेरशाह’ फिल्म से उनकी झलक याद आ जाएगी। सिद्धार्थ के किरदार को एक सैनिक बनकर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए दिखाया गया है। एक सीन में सिद्धार्थ भी शाहरुख खान के आईकॉनी स्टाइल को कॉपी करते हुए दिख रहे हैं।

एक्ट्रेस राशि खन्ना संग उनकी केमेस्ट्री लुभावनी लग रही हैं। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, “बैठिए क्योंकि यह कुछ बेधड़क एक्शन, रोमांच और एड्रेनालाईन का समय है क्योंकि हमारा #योद्धा कार्यभार संभाल रहा है! बड़ी स्क्रीन पर मिलते हैं!!! #योद्धाट्रेलर अभी जारी! योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में।” इस बीच सिद्धार्थ ने कहा, “धर्मा प्रोडक्शंस ने एक बार फिर अनोखे, इन-फ़्लाइट ट्रेलर लॉन्च के लिए आसमान छू लिया, जो वास्तव में उन सभी रोमांच के लिए माहौल तैयार करता है जिनकी दर्शक फिल्म देखते समय उम्मीद कर सकते हैं।” सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा लिखित व निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक विमान के अपहरण और उसके बाद के बचाव अभियान की कहानी है।

इमोशनल थ्रिलर फिल्म ‘दो पत्ती’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

दिग्गज एक्ट्रेस काजोल और कृति सेनन 'दो पत्ती' फिल्म में एक साथ नजर आने वाली हैं। इस इमोशनल थ्रिलर फिल्म का टीजर आज गुरुवार (29 फरवरी) को मुंबई के बांद्रा इलाके में मेहबूब स्टूडियो में नेटफ्लिक्स की एक इवेंट में जारी किया गया। टीजर की शुरुआत में ऊपर से खूबसूरत मनाली का मंजर देखने को मिलता है। फिर काजोल बाइक चलाती नजर आईं। वह इसमें एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रही हैं।

पूरे टीजर में वॉइसओवर में काजोल जीवन में गलत और सही स्थितियों के बारे में बात करती दिखाई दीं। दूसरी ओर, कृति को इसमें ग्लैमरस और ग्रे शेड्स में दिखाया गया है। फिल्मी की कहानी का पता तो नहीं चल रहा, लेकिन यह थ्रिलर मूवी लग रही है। एक डायलॉग में काजोल कहती हैं, “जब सच और सबूत आपस में भिड़ जाए तो क्याल करना चाहिए। इस पर कृति बोलती हैं, “वही करना चहिए जो दिल कहे, पर सबसे बड़े धोखे न... साला दिल ही देता है।

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'दो पत्ती' का टीजर पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, “पहला काम हमेशा खास होता है, चाहे वह एक पुलिसकर्मी के रूप में काजोल की पहली फिल्म हो या कृति सेनन की पहली थ्रिलर हो। दो पत्ती जल्द ही केवल नेटफ्लिक्स पर आ रही है।” उल्लेखनीय है कि काजोल और कृति इससे पहले ‘दिलवाले’ फिल्म में साथ काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम