न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ के नाम से फैन से ठगे 50 लाख, ये है पूरा मामला, वरुण की फिल्म में कैमियो करेंगे सलमान

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक फैन ने दावा किया है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के नाम पर झूठी खबरें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 3:18:14

2 News : सिद्धार्थ के नाम से फैन से ठगे 50 लाख, ये है पूरा मामला, वरुण की फिल्म में कैमियो करेंगे सलमान

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक फैन ने दावा किया है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के नाम पर झूठी खबरें फैलाई गईं और उनसे 50 लाख रुपए की ठगी हुई है। सिद्धार्थ की इस फैन का नाम मीनू वासुदेव है और वह अमेरिका में रहती हैं। मीनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके आपबीती बताई है। मीनू के मुताबिक फैन पेज की एडमिन अलीजा और हुस्ना नाम की दो लड़कियों ने सिद्धार्थ और कियारा का नाम लेकर पहले उन्हें ब्लैकमेल किया फिर पैसे ऐंठे।

मीनू ने पोस्ट में लिखा, “अलीजा ने मुझसे कहा था कि कियारा की वजह से सिद्धार्थ की जान को खतरा है। कियारा ने धमकी देकर सिड से शादी की है। उन्होंने सिद्धार्थ को धमकी दी थी कि अगर वो उनसे शादी नहीं करेंगे तो वो उनकी फैमिली को मार देंगी। फैन पेज की दोनों एडमिन ने मुझे विश्वास दिलाया कि कियारा ने सिड पर काला जादू किया है। सिड के पास कोई बैंक अकाउंट नहीं है। अलीजा ने मुझसे कहा कि मैं सिद्धार्थ को बचाने में उसकी मदद करूं।

कथित तौर पर सिद्धार्थ की पीआर टीम के मेंबर दीपक दुबे ने मुझे किसी से बात कराई। दीपक ने फिर एक कियारा की टीम की मेंबर राधिका से बात कराई, जो मुझे कपल की हर जानकारी देती थी। मैं उन लोगों को हर हफ्ते पैसे देती थी ताकि मुझे सिद्धार्थ के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके और मैं उनसे बात कर पाऊं।

बाद में पता चला कि ये लोग फर्जी हैं और सिद्धार्थ के बारे में झूठी खबरें फैला रहे हैं। सिद्धार्थ की जान बचाने के चक्कर में ठगों ने मुझे 50 लाख रुपए की चपत लगा दी।” अब मीनू ने इंसाफ की गुहार लगाई है। मीनू ने फेक सिद्धार्थ के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। हालांकि अब तक इस मामले में न तो कियारा और न ही सिद्धार्थ ने कोई रिएक्शन दिया है।

sidharth malhotra,actor sidharth malhotra,kiara advani,sidharth kiara,sidharth fan,varun dhawan,Salman Khan,baby john,atlee

वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस पर होगी रिलीज, सलमान भी आएंगे नजर

सुपरस्टार सलमान खान अब एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में कैमियो कर सकते हैं। पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान इस साल के आखिर में साउथ इंडियन डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म शुरू करने से पहले ‘बेबी जॉन में एक स्पेशल कैमियो के लिए एटली के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सलमान ने वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर ‘बेबी जॉन’ में कैमियो रोल के लिए हां कर दी है।

इस फिल्म को एटली सिने1 स्टूडियो के मुराद खेतानी के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म तमिल हिट ‘थेरी’ की ऑफिशियल रीमेक है और इस साल क्रिसमस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ क्लैश हो सकता है।

बता दें कि एटली ने पिछले साल शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ बनाई थी। दूसरी ओर, 'बेबी जॉन' के बाद वरुण फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ बनी है। 'बवाल' के बाद यह दोनों के बीच दूसरा सहयोग है। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय