न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ ने इस कारण छोड़ दी मूवी ‘मिट्टी’, रिया जेल में थीं तो पैरेंट्स के साथ दोस्त करते थे शराब पार्टी

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान उनके हाथों में कुछ ऐसी फिल्में भी आई हैं, जिनमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Sep 2024 2:18:25

2 News : सिद्धार्थ ने इस कारण छोड़ दी मूवी ‘मिट्टी’, रिया जेल में थीं तो पैरेंट्स के साथ दोस्त करते थे शराब पार्टी

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान उनके हाथों में कुछ ऐसी फिल्में भी आई हैं, जिनमें उन्होंने अपनी चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को बखूबी अंजाम दिया और फैंस की वाहवाही बटोरी। सिद्धार्थ की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने पिछले साल राजस्थान के जैसलमेर में खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को अपना हमसफर बना लिया। सिद्धार्थ की पिछली फिल्म इसी साल आई ‘योद्धा’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली। इसके बाद सिद्धार्थ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं में थे।

कहा जा रहा था कि एक्टर बलविंदर सिंह जंजुआ के डायरेक्शन में बन रही एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मिट्टी’ में नजर आएंगे। जून में इसकी घोषणा कर दी गई थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ ने फिल्म छोड़ दी है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ‘पीपिंग मून’ की रिपोर्ट के अनुसार क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से सिद्धार्थ ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया है। सिद्धार्थ ने डायरेक्टर जंजुआ के साथ क्रिएटिव डिफरेंस और स्क्रिप्ट पसंद ना आने के चलते ऐसा किया है।

‘मिट्टी’ एक एक्शन फिल्म है जिसकी शूटिंग उत्तराखंड में होनी है। ये एक अपराधबोध के बोझ की कहानी है जो व्यक्ति को इसी के साथ जीने के लिए मजबूर करती है। यह घर, जमीन और मिट्टी को बचाने, परिवार और रिश्तों की कहानी है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर भी सामने आई कि सिद्धार्थ ने मेघना गुलजार की भी एक फिल्म छोड़ दी है, जिसमें उनसे ‘वर्दीधारी सख्त आदमी’ की भूमिका निभाने को कहा गया था। इससे पहले सिद्धार्थ का नाम ‘रेस 4’ से भी जोड़ा जा रहा था, जहां वे सैफ अली खान के साथ दिखेंगे। साथ ही सिद्धार्थ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे जिसे तुषार जलोटा डायरेक्ट करेंगे। उनके अपोजिट जान्हवी कपूर हो सकती हैं।

sidharth malhotra,actress sidharth malhotra,mitti movie,balwinder singh janjua,sidharth mitti,yoddha,rhea chakraborty,actress rhea chakraborty,rhea jail,sushant singh rajput

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया जेल के दौरान का अनुभव

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को जेल भी जाना पड़ा था। रिया ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में जेल के दौरान का अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि जेल जाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी में सच्चे दोस्त कौन हैं। रिया ने अपने बुरे दौर को याद किया।

रिया ने कहा कि जब मैं जेल में थी तो मेरे दोस्तों ने पैरेंट्स का काफी ख्याल रखा। वे रोजाना मेरे घर आते थे। मेरे माता-पिता के साथ खाना खाते और बैठकर शराब पीते थे। जब मैं जेल से बाहर आई तो देखा कि मम्मी-पापा का वजन बढ़ गया है। मेरे दोस्त भी पहले से हेल्दी हो गए थे। मैंने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि हम अंकल-आंटी को खिलाने-पिलाने के चक्कर में खाते-पीते थे ताकि वे नॉर्मल फील करें। तब मैंने उनसे कहा कि कमीनों मैं जेल में थीं और तुम लोग मजे कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि रिया, सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं।

सुशांत की मौत से कुछ दिनों पहले ही रिया झगड़ा करके उनका फ्लैट छोड़कर चली गई थीं। गौरतलब है कि रिया को हाल ही में बिजनेसमैन निखिल कामत संग देखा गया था। जैसे ही दोनों एक साथ नजर आए तो दोनों को लेकर बातें होने लगी कि शायद इनके बीच में कुछ चल रहा है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि इन अफवाहों पर अब तक दोनों में से ही किसी ने भी कोई रिएक्ट नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री