न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ ने कियारा के लिए बनाया पिज्जा तो मिली तारीफ, ऋचा को ऑफर हुआ था ऋतिक की मां का रोल

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। सोशल मीडिया पर कपल अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 7:17:03

2 News : सिद्धार्थ ने कियारा के लिए बनाया पिज्जा तो मिली तारीफ, ऋचा को ऑफर हुआ था ऋतिक की मां का रोल

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। सोशल मीडिया पर कपल अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाता नजर आता है। वे फोटो शेयर करने का मौका नहीं छोड़ते। इस बीच कियारा ने आज रविवार (26 नवंबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पिज्जा की फोटो शेयर की। कियारा ने लंच की झलक दिखाते हुए सिद्धार्थ को 'बेस्ट शेफ' बताया। कियारा ने लिखा, “हेल्दी पिज्जा का स्वाद इससे बेहतर कभी नहीं रहा।”

उल्लेखनीय है कि कियारा पहले भी कई दफा कुकिंग के लिए सिद्धार्थ की दिल खोलकर तारीफ कर चुकी हैं। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी ने ‘शेरशाह’ फिल्म से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी फिल्म के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और लंबे समय तक डेट करने के बाद वे विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की, जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। उन्होंने बाद में मुंबई में रिसेप्शन दिया था।

अब नजर डालते हैं दोनों के वर्कफ्रंट पर। पहले बात करते हैं कियारा की। कियारा की पिछली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। अब वह साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ ‘गेम चेंजर’ में दिखेंगी। दूसरी ओर, सिद्धार्थ की पिछली फिल्म ‘मिशन मजनूं’ थी। उनकी अगली फिल्म ‘योद्धा’ है। साथ ही वे वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगे।

sidharth malhotra,kiara advani,sidharth kiara,pizza,richa chadha,Hrithik Roshan,fukrey 3,sidharth best chef

ऋचा चड्ढा ने कहा मैं तब सिर्फ 21 की थी और ऋतिक की उम्र मुझसे ज्यादा थी

ऋचा चड्ढा ने पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘फुकरे 3’ में ‘भोली पंजाबन’ के जोशीले किरदार के लिए काफी तारीफें बटोरी थीं। इस बीच ऋचा ने याद किया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें उनसे बड़े ऋतिक रोशन की मां की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था। ऋचा ने एबीपी न्यूज के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान यह खुलासा किया।

जब ऋचा से पूछा गया कि क्या उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर पर गुस्सा आता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं असल में परेशान थीं क्योंकि मैं उस समय 21 साल की थीं। हालांकि किसी ने कास्टिंग डायरेक्टर को यह कहा था कि मैं बड़ी उम्र की महिलाओं का रोल अच्छे से कर सकती हूं इसलिए बिना ज्यादा सोचे-समझे उन्होंने मुझे यह भूमिका ऑफर कर दी। मैंने उसी समय यह रोल निभाने से मना कर दिया। उसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कभी बुलाया नहीं वो अलग बात है।

मुझे बहुत बुरा लगा कि आप युवा अभिनेताओं को ले रहे हैं और उन्हें बूढ़ा बना रहे हैं। यह न केवल उनके लिए बल्कि उन पुराने कलाकारों के साथ भी अन्याय था जो इस भूमिका के लायक थे। उल्लेखनीय है कि ऋचा अभी 36 और ऋतिक 49 साल के हैं। बता दें कि ऋचा अब अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' में नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे