न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मॉडल के साथ सिद्धार्थ का वीडियो वायरल, फैंस ले रहे मजे, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। फैंस दोनों से बेइंतेहा मोहब्बत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 1:26:40

2 News : मॉडल के साथ सिद्धार्थ का वीडियो वायरल, फैंस ले रहे मजे, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। फैंस दोनों से बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। उनकी शादी पिछले साल 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए। बहरहाल यह जोड़ी एक बार फिर से चर्चाओं में है। दरअसल सिद्धार्थ ने शुक्रवार (9 अगस्त) को को रैंप वॉक किया। इस दौरान एक मॉडल उनके साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। सिद्धार्थ भी मॉडल के साथ कोजी होते दिखे।

मॉडल सिद्धार्थ के पास जाती हैं और वह कोरियोग्राफी के हिस्से के रूप में उनका कॉलर खींचती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आकर पोज देते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक टक्सीडो में बेहद हैंडसम दिखे, जबकि मॉडल शिमरी सिल्वर गाउन में ग्लैमरस लग रही थीं। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “पक्का आज सिड की खैर नहीं है। कियारा भाभी ये सब देख रही होंगी।” दूसरे ने लिखा, “कितना चिपक रही है यार ये।” तीसरे ने लिखा, “सिद्धार्थ भाई आराम से, आपको घर भी जाना है इसके बाद।” चौथे ने लिखा, “माफ कीजिए लेकिन दोनों के बीच में कोई केमिस्ट्री नहीं है और सिद्धार्थ बहुत अनकम्फर्टेबल नजर आ रहा है।” पांचवें ने लिखा, “कियारा...बहन मैं तो ये सब ना सहती।” छठे ने लिखा, “भाभी को बताना पड़ेगा।”

सातवें ने लिखा, “यह कितना अनकम्फर्टेबल मोमेंट है। वो एक शादीशुदा शख्स है और साफ दिख रहा है कि वो ठीक फील नहीं कर रहा। उस मॉडल को थोड़ा स्पेस मेनटेन करना चाहिए।” बता दें सिद्धार्थ और कियारा ने ‘शेरशाह’ मूवी में साथ काम किया था, जो सुपरहिट रही थी। सिद्धार्थ पिछली फिल्म ‘योद्धा’ थी। दूसरी ओर कियारा की पिछली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' थी।

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे मराठी एक्टर विजय कदम

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय कदम का आज शनिवार (10 अगस्त) सुबह निधन हो गया। वे 67 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। विजय के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर अंधेरी के ओशिवारा शमशान घाट पर किया जाएगा। वे इन दिनों मुंबई में ही रह रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि वे बहादुरी से कैंसर से लड़ रहे थे और शुरुआत में उन्होंने अपनी बीमारी पर काबू पा लिया था लेकिन उनका कैंसर दोबारा फैल गया। उनका अंधेरी के एक अस्पताल में इलाज जारी था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। विजय ने 80-90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।

वे कॉमेडी के साथ कैरेक्टर रोल भी बहुत शानदार तरीके से प्ले करते थे। उन्होंने थिएटर में भी काम किया है। विजय कई मराठी फिल्मों, धारावाहिकों और नाटकों में नजर आए। विजय ने स्टेज और स्क्रीन दोनों में अपना योगदान दिया। उन्हें ‘चश्मे बहाद्दर’, ‘पुलिस लाइन’ और ‘हलाद रुस्ली कुंकू हसला’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री