न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब सिद्धार्थ के साथ फिल्म बनाएंगी मेघना, जानें-कब शुरू होगी शूटिंग, ‘डंकी’ के खास गाने पर मिली अपडेट

मशहूर गीतकार गुलजार और एक्ट्रेस राखी की बेटी निर्माता-निर्देशक मेघना गुलजार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर सुर्खियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 8:14:20

2 News : अब सिद्धार्थ के साथ फिल्म बनाएंगी मेघना, जानें-कब शुरू होगी शूटिंग, ‘डंकी’ के खास गाने पर मिली अपडेट

मशहूर गीतकार गुलजार और एक्ट्रेस राखी की बेटी निर्माता-निर्देशक मेघना गुलजार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में विक्की कौशल ने ‘सैम बहादुर’ का रोल प्ले किया है। उनके अलावा एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के भी अहम किरदार हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस बीच मेघना के दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर एक अपडेट मिली है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेघना जल्द ही एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म प्लान कर रही हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में थे। सिद्धार्थ ने फिल्म लॉक कर ली है, जो एक डरावनी सच्ची कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म के लिए मेघना और सिद्धार्थ साथ में काम करने जा रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि सिद्धार्थ और मेघना पिछले कुछ समय से फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं और अब उन्होंने एक ऐसे विषय पर ध्यान केंद्रित किया है। इसकी कहानी देश के लोगों को हैरान कर देगी।

यह एक डरावनी सच्ची कहानी पर आधारित है और इसे बड़े पर्दे पर बेहद ही भावुकता के साथ उतारा जाएगा। फिल्म अगले साल 2024 के बीच में फ्लोर पर आएगी। फिलहाल मेघना स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रही हैं। कहा जा रहा है कि इस थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट जान्हवी कपूर रहेंगी। इसका निर्देशन ‘दसवीं’ फेम तुषार जलोटा करेंगे। फिल्म का नाम ‘स्पाइडर’ रखा गया है। बता दें कि मेघना ‘फिलहाल’, ‘जस्ट मैरिड’, ‘दस कहानियां’, ‘तलवार’, ‘राजी’ व ‘छपाक’ फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुकी हैं।

sidharth malhotra,meghna gulzar,actor meghna malhotra,director megha gulzar,sam bahadur,dunki,dunki movie,shahrukh khan,uae

‘डंकी’ के लिए संयुक्त अरब अमीरात में फिल्माया गया है विशेष डांस नंबर

सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘डंकी’ है। इसके साथ उनकी नजर इस साल सुपरहिट हैट्रिक पर टिकी हुई है। उनकी पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए। दिग्ग्ज फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस मूवी के चौथे ड्रॉप (ट्रेलर) ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

अब फिल्म से जुड़े एक अन्य गाने पर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस डांस ट्रैक को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शूट किया गया है। यह 'डंकी' के लिए एक विशेष डांस नंबर है, जिसे प्रचार उद्देश्यों के लिए रणनीतिक रूप से तैयार किया गया है। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। हिरानी के साथ यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सुझाव दिया गया कि शाहरुख और हिरानी ने रणनीतिक रूप से गाने की शूटिंग सिर्फ 3 दिन के लिए निर्धारित की थी।

इसका कारण यह था कि इससे शाहरुख, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित अपनी बेटी सुहाना की फिल्म 'द आर्चीज' के प्रीमियर के लिए समय पर भारत पहुंच सकेंगे। गाने को अबू धाबी के बाहरी इलाके में एक न्यूनतम दल के साथ फिल्माया गया। इससे संयुक्त अरब अमीरात में शाहरुख के स्थानीय प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा हुआ। 'डंकी' में शाहरुख के साथ विक्की कौशल, बोमन ईरानी, तापसी पन्नू जैसे कलाकार भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे