पत्नी कियारा संग सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खेली होली, फोटो शेयर कर लिखा- 'मिसेज के साथ पहली होली'
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लवली फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी कियारा के साथ नजर आ रहे हैं। बता दे, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद यह पहली होली है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 07 Mar 2023 6:11:39
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लवली फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी कियारा के साथ नजर आ रहे हैं। बता दे, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद यह पहली होली है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ और कियारा पूरी तरह से रंग में सराबोर हैं। व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए आंखों पर सनग्लासेज लगाए सिड-कियारा सेल्फी क्लिक करते हुए साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा है, 'मिसेज के साथ पहली होली।'