एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। लोग उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं चूकते और जब भी समय मिलता है तो क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। फिलहाल यह कपल लंदन में है। उन्होंने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के क्वार्टर फाइनल का मजा लिया। इस दौरान दोनों के फॉर्मल लुक ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
अब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कियारा को पेस्टल ब्लू कलर के पैंटसूट में देखा गया। इस ड्रेस के साथ कियारा ने व्हाइट हील्स पहनी और नो जूलरी लुक रखा। मिनिमल मेकअप और खुले बालों में कियारा कहर ढा रही थीं। सिद्धार्थ नीली शर्ट के साथ डार्क ग्रे पैंट और व्हाइट ब्लेजर पहने जंच रहे थे। सिद्धार्थ ने हरी टाई और ब्लैक शूज के साथ लुक कंप्लीट किया था। उनके पास कलरफुल छतरी थी। वेन्यू पर पहुंचने से पहले कपल ने पोज भी दिए।
स्टार स्पोर्ट्स ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर कोर्ट से उनका एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में लिखा, “सेंटर कोर्ट पर स्टार पावर! कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा क्वार्टर फाइनल के लिए हमारे साथ जुड़े और ये कुछ #Stargazing का समय है। एक्साइटमेंट और ग्लैमर से न चूकें!” वीडियो में जहां सिद्धार्थ छाते को टांगने को लेकर परेशान दिखे तो वहीं कियारा उन्हें सलाह देती दिखीं कि इसे कहां रखें! कियारा के हाथ में कॉफी मग नजर आया।
Star power on Centre Court! 🤩@advani_kiara and @SidMalhotra join us for the quarter-finals and it's time for some #Stargazing. Don’t miss the excitement and glamour!
Tune in to![]()
सिद्धार्थ और कियारा ने पिछले साल 7 फरवरी को की थी शादी
कुछ हफ्ते पहले सिद्धार्थ और कियारा, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए इटली में घूम रहे थे। हाल ही में उन्हें अनंत-राधिका के सितारों से सजे संगीत समारोह में देखा गया। उल्लेखनीय कि सिद्धार्थ और कियारा ने 'शेरशाह' फिल्म में साथ काम किया था। कहते हैं कि यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। उन्होंने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में स्वर्णनगरी के रूप में मशहूर जैसलमेर में शादी की। कपल ने चोरी-छिपे शादी रचाई थी, जिसके बाद उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था।
तब वेडिंग फोटो ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली तस्वीर का रिकॉर्ड बनाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा को अब 'गेम चेंजर' और 'वॉर 2' में देखा जाएगा। उनकी पिछली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें कार्तिक आर्यन लीड एक्टर थे। दूसरी ओर, सिद्धार्थ को पिछली बार 'योद्धा' फिल्म में देखा गया था। फिल्म ज्यादा नहीं चली लेकिन सिद्धार्थ के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई।














