न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अदिति के साथ शादी की तारीख के बारे में ऐसा बोले सिद्धार्थ, सगाई के बाद सनी लियोन के साथ हुआ था धोखा

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ के कारण सुर्खियों में हैं। प्रोफेशनल लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 1:15:14

2 News : अदिति के साथ शादी की तारीख के बारे में ऐसा बोले सिद्धार्थ, सगाई के बाद सनी लियोन के साथ हुआ था धोखा

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ के कारण सुर्खियों में हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ अदिति पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। अदिति ने हाल ही में बॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। अब सिद्धार्थ ने सगाई और शादी की तारीख को लेकर पहली बार सार्वजनिक मंच पर बात की है। उनकी 27 मार्च को सगाई हुई थी।

दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अंगूठियों की तस्वीर शेयर करते हुए साफ किया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। सिद्धार्थ ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि कई लोगों ने मुझसे कहा कि हमने गुपचुप तरीके से यह सगाई की है। परिवार के साथ निजी तौर पर कोई कार्यक्रम करना और गुपचुप तरीके से कुछ करना, दोनों में बड़ा अंतर है। जिन लोगों को हमने इसमें आमंत्रित नहीं किया वे सोचते हैं कि यह गुपचुप था, लेकिन जो वहां मौजूद थे वे जानते हैं कि यह निजी था। मुझे लगता है यह मायने नहीं रखता कि अदिति ने हां कहने में कितना वक्त लिया, मायने ये रखता है कि परिणाम क्या रहा।

या तो हां या तो ना। मुझे इस बात की चिंता थी कि वह क्या कहेंगी। सौभाग्य से मैं पास हो गया। शादी की तारीख परिवार के बड़े तय करेंगे। वे क्या कहते हैं, यह निर्णय उस पर निर्भर है। यह कोई शूटिंग की डेट नहीं है, जिस पर मैं फैसला ले सकूं। यह जिंदगीभर की तारीख है। फैमिली इस पर जो निर्णय लेगी वही सही समय होगा शादी के लिए। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ जल्द ही शंकर की 'इंडियन 2' फिल्म में दिखाई देंगे, जिसमें कमल हासन, काजल अग्रवाल और रकुलप्रीत सिंह भी हैं।

siddharth,aditi rao hydari,siddharth aditi,actor siddharth,actress aditi rao,heeramandi,siddharth aditi marriage,sunny leone,sunny leone,daniel weber,sunny daniel

‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ शो के दौरान सनी ने कंटेस्टेंट को दिलासा देते हुए किया खुलासा

सनी लियोन इन दिनों तनुज विरवानी के साथ डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' होस्ट कर रही हैं। सनी ने एक एपिसोड में खुलासा किया कि शादी से पहले एक्स पार्टनर ने उन्हें धोखा दिया था। शो के दौरान कंटेस्टेंट देवांगिनी व्यास ने रोते हुए कहा कि सगाई के बाद उनके पार्टनर का रवैया बदल गया। इस पर सनी ने भी आपबीती बताई। सनी ने कहा कि अपने पति से मिलने से पहले मेरी भी एक बार सगाई हो चुकी थी।

मुझे अंदर से ऐसी फीलिंग आ रही थी कि कुछ तो गलत है और सचमुच गलत था। वह मुझे धोखा दे रहा था। मैंने उससे पूछा कि क्या तुम अब मुझसे प्यार करते हो तो उसने कहा, नहीं, मैं अब तुमसे प्यार नहीं करता। यह हमारी शादी से दो महीने पहले की बात थी। हवाई में डेस्टिनेशन वेडिंग होनी थी। ड्रेस चुन ली थी। सब कुछ हो गया, पैसे दे दिए गए थे, सब कुछ।

यह अब तक का सबसे बुरा एहसास था। मैं समझ सकती हूं तुम्हें कैसा लग रहा है। फिर भगवान ने कमाल किया और उसने मुझे एक एंजेल भेजा, मेरे अभी के पति, वह तब मेरे साथ थे जब मेरी मॉम और डैड का निधन हो गया। और तब से वह साथ हैं। सनी ने डेनियल वेबर के साथ शादी की है। कपल के 3 बच्चे निशा, नोह और अशर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका