न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्वेता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सिद्धांत, नहीं दिखीं ऐश्वर्या, करण ने इस अंदाज में किया मां को बर्थडे विश

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने रविवार (17 मार्च) को उम्र का अर्धशतक जमा दिया। अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Mar 2024 11:50:34

2 News : श्वेता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सिद्धांत, नहीं दिखीं ऐश्वर्या, करण ने इस अंदाज में किया मां को बर्थडे विश

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने रविवार (17 मार्च) को उम्र का अर्धशतक जमा दिया। अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन संग मिलकर अपनी इकलौती बेटी का 50वां जन्मदिन मनाया। पार्टी बिग बी के बंगले जलसा में आयोजित की गई। इस खास मौके पर कई सितारे पहुंचे। श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी पार्टी में नजर आए। नव्या ने सिद्धांत को बुलाकर एक बार फिर अफेयर की खबरों को बढ़ावा दे दिया।

सिद्धांत और नव्या को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है, लेकिन दोनों ने कभी भी रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि सिद्धांत ‘गली बॉय’ सहित कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पार्टी में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी थीं। सुहाना व्हाइट कलर शर्ट में दिखीं। सुहाना ने पिछले साल ‘द आर्चीज’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है। सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ श्वेता के बेटे अगस्त्य नंदा भी थे।

पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर भी श्वेता को विश करने पहुंचे। करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्वेता को अपनी बहन बताते हुए एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया था। खास बात ये है कि पार्टी में श्वेता के भाई अभिषेक बच्चन, भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन और भतीजी आराध्या बच्चन नहीं दिखे। ऐसे में एक बार फिर से श्वेता और ऐश्वर्या के बीच अनबन की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

करण जौहर ने दो फोटो शेयर करने के साथ लिखा यह प्यारभरा मैसेज

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी मां हीरू जौहर के 81वें जन्मदिन पर उनके लिए भावनाओं का इजहार करने वाली प्यार भरी पोस्ट लिखी है। करण ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में करण अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में करण के बच्चे यश और रूही अपनी दादी के साथ दिख रहे हैं।

करण ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “मां प्रकृति का रूप है। मां बिना शर्त के प्यार करती हैं जिसकी कोई सीमा नहीं होती है। मैं ऐसी मां को पाकर धन्य हो गया हूं जिन्होंने मुझे जमीन से जुड़े रहना सिखाया। मां कहती हैं कि कामयाबी नहीं बल्कि हमारा व्यवहार हमें डिफाइन करता है। मां का कहना है कि महत्वाकांक्षी होने से जरूरी अच्छा होना है। लव यू मॉम, जन्मदिन मुबारक, मुझे इस दुनिया में लाने के लिए शुक्रिया और मेरी दुनिया बनने के लिए धन्यवाद।”

करण की पोस्ट पर कई सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं। करण के फिल्म इंडस्ट्री में कई दोस्त हैं। करण अब तक कई शानदार फिल्में बना चुके हैं। करण ने पिछले साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ करीब 5 साल बाद डायरेक्शन में वापसी की थी। करण का ओटीटी पर आने वाला शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन भी खूब चर्चाओं में रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका