न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘धड़क 2’ में हैं सिद्धांत-तृप्ति, रिलीज डेट भी अनाउंस, अनन्या की वेब सीरीज का इस दिन होगा प्रीमियर

फिल्ममेकर करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क 2' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। अनाउंसमेंट में फिल्म के फर्स्ट लुक के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 May 2024 7:51:22

2 News : ‘धड़क 2’ में हैं सिद्धांत-तृप्ति, रिलीज डेट भी अनाउंस, अनन्या की वेब सीरीज का इस दिन होगा प्रीमियर

फिल्ममेकर करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क 2' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। अनाउंसमेंट में फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ इसकी कास्ट, कहानी और एक खास डायलॉग भी सामने आ गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी होगी, जिसकी झलक इसके डायलॉग में मिल गई है।

डायलॉग में सिद्धांत कहते हैं, “जो सपना तुम देख रही हो विधि उसमें मेरे लिए कोई जगह नहीं है।” इसके बाद तृप्ति कहती हैं, “तो फिर ये भी बता दो निलेश कि इन फीलिंग्स का क्या करूं मैं।” इसके साथ ही प्यार में डूबे सिद्धांत व तृप्ति के एक पोस्टर के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया। पोस्ट को शेयर करते हुए टैग लाइन दी गई है, “एक था राजा, एक थी रानी। जाति अलग थी, खत्म कहानी।” इस मोशन पोस्टर के आखिर में एक गाना “दुनिया अलग है मेरी-तुम्हारी। कैसे मिलेंगे आग और पानी” बजता है।

पोस्टर देख कहा जा सकता है कि अलग-अलग जात की वजह से उनके प्रेम कहानी में दिक्कतें आती हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी हो गई। मूवी 22 नवबंर 2024 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'धड़क' साल 2018 में रिलीज हुई थी। शशांक खैतान निर्देशित 'धड़क' से जान्हवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म हिट साबित हुई थी। 'धड़क' में सोशल स्टेटस के डिफ्रेंसेस को दिखाया गया था।

‘कॉल मी बे’ वेब सीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही अपनी पहली कॉमेडी वेब सीरीज 'कॉल मी बे' से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर जा रही हैं। इसको लेकर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक बड़ी अपडेट दी है। फिलहाल अनन्या इस सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। वह इसमें एक फैशनिस्टा की भूमिका निभाती नजर आएंगी। आज सोमवार (27 मई) को मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया कि इसका प्रीमियर इसी साल 6 सितंबर को होने जा रहा है।

सीरीज एक धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन है, जिसमें करण, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने निर्माण किया है। करण ने पोस्टर जारी किया है, जिसमें अनन्या हैं। अनन्या लाल रंग के फंकी कपड़ों में हैं। वह खुले आसमान के नीचे बैठी हैं। उनके आस-पास सूटकेस और हैंडबैग भी रखे हैं। अनन्या के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान नजर आ रही है।

करण ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “दिस बे इज हेयर टू स्टे एंड स्लेय! #CallMeBaeOnPrime, 6 सितंबर केवल @primevideoin पर।” उल्लेखनीय है कि अनन्या ने करण की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अनन्या इस समय बॉलीवुड में मोस्ट डिमांडिंग हीरोईन हैं। पिछले साल आई उनकी कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ हिट रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष