न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्वेता की दोनों शादियां टूटीं, प्यार में मिला कई बार धोखा, ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘किल’ की कमाई देखें

श्वेता तिवारी (43) टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में 'प्रेरणा' के रोल से वह घर-घर में छा गईं। असल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jul 2024 12:38:12

2 News : श्वेता की दोनों शादियां टूटीं, प्यार में मिला कई बार धोखा, ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘किल’ की कमाई देखें

श्वेता तिवारी (43) टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में 'प्रेरणा' के रोल से वह घर-घर में छा गईं। असल जिंदगी में श्वेता को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। श्वेता ने अब खुलासा किया है कि उन्हें प्यार में कई बार धोखा मिला है। श्वेता ने गलाटा इंडिया के साथ इंटरव्यू में कहा कि जिन लोगों ने मुझे धोखा दिया, वे अब इस बात का पछतावा कर रहे हैं। जब मुझे पहली बार किसी रिश्ते में धोखा मिला तो मैं रो पड़ीं और कहा कि 'भगवान मेरे साथ ही क्यों?'

जब दूसरी बार वही चीज होती है तो एहसास होता है कि इससे दर्द कभी खत्म नहीं होगा, ऐसा ही होने वाला है। मेरे परिवार में मैंने ही लव मैरिज की थी, इसीलिए मेरी मां को लोग ताने देते थे और मेरी शादी को भी जज करते थे। जब तीसरी बार धोखा होता है तो इंसान पर इसका असर होना बंद हो जाता है। जब कोई मुझे धोखा देता है या चोट पहुंचाता है तो अब मैं किसी से इसकी शिकायत नहीं करती, बल्कि अलग हो जाती हूं। बता दें कि श्वेता ने साल 1998 में अभिनेता राजा चौधरी के साथ शादी की थी।

दो साल बाद उनकी बेटी पलक हुई। बाद में श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और साल 2007 में उनका तलाक हो गया। श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली के साथ दूसरी शादी की। साल 2016 में बेटा रेयांश हुआ था, लेकिन इसके तुरंत बाद रिश्ता बिगड़ने लगा। साल 2019 में श्वेता ने अभिनव पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और वे अलग हो गए। श्वेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी।

shweta tiwari,actress shweta tiwari,kasauti zindagi kay,raja chaudhary,abhinav kohli,shweta marriage,kalki 2898 ad,kill,box office collection

साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 12वें दिन भारत में कमाए...

नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म ने कमाल कर दिया। बॉक्स ऑफिस ट्रेकर Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने सोमवार (8 जुलाई) को 12वें दिन भारत में 11.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया। हिंदी वर्जन में फिल्म का कलेक्शन 6.5 करोड़ रुपए रहा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 521.4 करोड़ रुपए जुटा चुकी है।

दुनियाभर में भी फिल्म का डंका बज रहा है। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू सकती है। फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन के महत्वपूर्ण रोल हैं। फिल्म ‘किल’ से लक्ष्य लालवानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है।

खराब शुरुआत के बाद यह मंडे टेस्ट में भी फेल हो गई। 5 जून को रिलीज हुई फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को एक करोड़ 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 7 करोड़ 40 लाख रुपए हो गई है। इस बीच हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ अभी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। 32वें दिन फिल्म ने 21 लाख रुपए कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म के खाते में 99.21 करोड़ रुपए हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क