न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत को बेहद मिस करती हैं श्वेता, शेयर किया वीडियो और लिखा ये इमोशनल नोट , जानें-शोएब-दीपिका ने किनके लिए रखी दावत

बुधवार (30 अगस्त) को रक्षाबंधन के मौके पर पूरा देश इसके जश्न में डूबा रहा। भाई-बहन का यह पवित्र त्योहार आज भी मनाया जाएगा। बुधवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 10:41:42

बुधवार (30 अगस्त) को रक्षाबंधन के मौके पर पूरा देश इसके जश्न में डूबा रहा। भाई-बहन का यह पवित्र त्योहार आज भी मनाया जाएगा। बुधवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट के साथ ही कुछ पुरानी तस्वीरों को भी शेयर किया है।

श्वेता ने लिखा, ‘कभी लगता है तुम कहीं नहीं जाओगे, तुम तो यहीं हो। कभी लगता है अब क्या मैं तुम्हें कभी नई देख पाऊंगी, तुमसे कभी बात नहीं कर पाऊंगी। तुम्हारी हंसी, तुम्हारी आवाज कभी नई सुन पाऊंगी। तुम्हें खोने का दर्द, मैं किसी से बांटना भी चाहूं तो नहीं बांट सकतीं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है और कुछ ऐसा है जो इतना करीब है कि आपको इसे बताने के लिए शायद ही शब्द मिलें।’

श्वेता ने दर्द को बयान करते हुए एकमात्र समाधान ईश्वर को बताया और आगे लिखा, ‘भाई जल्दी तुम्हें दूसरी तरफ देखूंगी अपनी कलाई पर राखी बांधते हुए और प्रार्थना करती हूं कि आप जहां भी हो शांति और आनंद में रहें।’ गौरतलब है कि सुशांत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सुशांत ने अपने छोटे से करिअर में ही कई दमदार भूमिकाएं निभाकर फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने सबसे पहले टीवी पर ‘पवित्र रिश्ता’ धारावाहिक में काम किया था।

shweta singh kirti,emotional note,sushant singh rajput,dipika kakar,shoaib ibrahim,raksha bandhan 2023,saba

शोएब ने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया नया वीडियो

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वे व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और जिंदगी के खास पलों से उन्हें रूबरू कराते रहते हैं। वे फिलहाल बेटे रुहान के साथ पैरेंटहुड जर्नी के हर लम्हे को दिल खोलकर एंजॉय कर रहे हैं।

हाल ही में शोएब ने दीपिका के साथ मिलकर बहन सबा के परिवार के लिए एक दावत रखी, जो काफी स्पेशल थी। शोएब ने यूट्यूब चैनल से नया वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रुहान के जन्म के बाद घर पर आयोजित पहली दावत और गाने की शूटिंग के लिए कराए गए नए हेयरकट के बारे में बात की।

शोएब ने बताया कि वे सबा और सनी के मुंबई आने के बाद पहली बार उनके परिवार के लिए डिनर होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान दीपिका ने मेन्यू का खुलासा किया, जिसमें अचारी मटन, शाही टुकड़ा और शुगर फ्री सेवैया शामिल थे। जून में रुहान के जन्म के बाद यह घर पर उनकी पहली दावत थी। शोएब के शो 'अजूनी' की बात करें, तो यह अचानक ही खत्म हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका