न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस के पति का निधन, छूटा 64 साल का साथ, इमरान-लेखा बने करण जौहर के किरायेदार

छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस शुभा खोटे के फैंस के लिए एक दुखद खबर है। शुभा के पति दिनेश बलसावर अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुभा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 8:23:35

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस के पति का निधन, छूटा 64 साल का साथ, इमरान-लेखा बने करण जौहर के किरायेदार

छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस शुभा खोटे के फैंस के लिए एक दुखद खबर है। शुभा के पति दिनेश बलसावर अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुभा और दिनेश की शादी साल 1960 में हुई थी, जिसका मतलब है कि वे 64 साल से एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। दिनेश के निधन की वजह उम्र संबंधी बीमारियां बताई जा रही हैं। खुद शुभा ने अपने पति के निधन की खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।

शुभा ने पति के साथ बेहद प्यारी यादों की तस्वीरों का कोलाज बनाया है। इसमें उनके कई मीठे पल देखने को मिल रहे हैं। कभी वो पति को प्यार से खाना खिला रही हैं तो कभी उनके साथ खिलखिलाकर हंसती हुई दिख रही हैं। इसमें उम्र के अलग-अलग पड़ाव की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। शुभा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “60 साल तक हम एक-दूसरे से कहते रहे ‘मेरे साथ बुढ़ापे तक रहना। सबसे अच्छा तो अभी बाकी है। जीवन के अंतिम सफर तक था जिसके लिए पहले बनाया गया था।’ अलविदा, सोलमेट।”

दिनेश पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। गुरुवार (28 मार्च) को उनका निधन हो गया। शुभा की बेटी व अभिनेत्री भावना बलसावर ने पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पिता की तस्वीर के साथ भावनात्मक संदेश लिखा है। दिनेश एक कॉर्पोरेट कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म 'चिमुकला पाहुना' में गेस्ट आर्टिस्ट की भूमिका निभाई थी। बता दें शुभा के भाई विजू खोटे भी मशहूर एक्टर थे, जिनका साल 2019 में निधन हो गया।

इमरान खान व लेखा वाशिंगटन ने बांद्रा में लिया अपार्टमेंट, किराया है...

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनकी सक्रियता को देखते हुए लग रहा है कि वे जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल उनकी निजी जिंदगी भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इमरान ने अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ कथित तौर पर मुंबई में 9 लाख प्रति माह का घर किराए पर लिया है।

इस कपल ने बांद्रा में जहां अपार्टमेंट लिया है, उसके मालिक मशहूर डायरेक्टर करण जौहर हैं। 'मनीकंट्रोल डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान और लेखा अब फेमस कार्टर रोड पर क्लीफेपेट के तीन मंजिला अपार्टमेंट में रहेंगे। रियल एस्टेट डेटाबेस प्लेटफॉर्म जैपकी से मिले दस्तावेजों के अनुसार किराये का समझौता आधिकारिक तौर पर 20 मार्च को तीन साल की अवधि के साथ रजिस्टर किया गया था।

इमरान ने हाल ही में लेखा के साथ रिश्ता कंफर्म किया है। उन्होंने साल 2019 में पहली पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक लिया था। इमरान इससे पहले बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने बंगले में रहते थे। बांद्रा अपार्टमेंट समंदर के सामने स्थित है जो एक बड़ी बिल्डिंग के बगल में है। यहां उनके मामा आमिर खान ने पहले एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम