न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शरवरी वाघ ने शुरू की ‘अल्फा’ फिल्म की शूटिंग, सोनम कपूर ने इस अंदाज में दी पति को जन्मदिन की बधाई

‘मुंज्या’ फेम एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। YRF स्पाई यूनिवर्स प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ में शरवरी नेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 2:07:35

2 News : शरवरी वाघ ने शुरू की ‘अल्फा’ फिल्म की शूटिंग, सोनम कपूर ने इस अंदाज में दी पति को जन्मदिन की बधाई

‘मुंज्या’ फेम एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। YRF स्पाई यूनिवर्स प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ में शरवरी नेशनल अवार्ड विनर दिग्गज एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों अभिनेत्रियों को इस फिल्म में सुपर एजेंट्स के रोल में देखा जाएगा। शरवरी ने आज मंगलवार (30 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो ‘अल्फा’ के सेट से है। इसमें शरवरी डायरेक्टर शिव रवैल के साथ नजर आ रही हैं।

शरवरी ने कैप्शन में लिखा, “इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। आज मेरी अल्फा यात्रा की शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यकीन मानिए मैंने इस पल का सपना देखा है। बहुत तैयारी की है लेकिन पेट में तितलियां महसूस हो रही हैं। आपकी आस्था के लिए धन्यवाद आदि सर और शिव रवैल आपका मुझ पर विश्वास करने के लिए।” हाल ही में शरवरी ने कहा था कि इस विशाल YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। मैं अभी ऊर्जा से भरी हुई हूं।

हमारे देश की सुपरस्टार एक्ट्रेस में से एक आलिया के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस यूनिवर्स का हिस्सा बनना वास्तव में एक सपना साकार होने जैसा है। सिर्फ इस तथ्य के कारण कि मैं सिनेमा के महानतम आइकनों के इस गैलेक्सी में एक सुपर एजेंट की भूमिका निभा रही हूं, यह बहुत ही अद्भुत है। शरवरी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ ‘वेदा’ में नजर आएंगी। शरवरी, लव रंजन और संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ कई तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा नोट

वर्सेटाइल एक्टर के रूप में मशहूर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर (39) शादी के बाद बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा संग लंदन शिफ्ट हो चुकी हैं। सोनम को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर आए दिन खुद से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज मंगलवार (30 जुलाई) को सोनम पति का 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा करते हुए आनंद पर खूब प्यार बरसाया है।

सोनम ने पति संग 10 तस्वीरों के साथ उन्हें बर्थडे विश करा प्यारा सा मैसेज लिखा है। सभी फोटो में आनंद अलग-अलग अंदाज में दिख रहे हैं। वे किसी फोटो में बेटे वायु के साथ मस्ती कर रहे हैं तो किसी में सोनम का ख्याल रख रहे हैं। सोनम ने लिखा, “आनंद, आपको वायु के पिता के रूप में देखना अत्यंत आनंददायक रहा है। वायु और मैं बहुत भाग्यशाली हैं कि आप हमारे गाइड हैं। जिस तरह से आप उसकी देखभाल करते हैं, उसे सिखाते हैं और उस पर प्यार बरसाते हैं वह जादू से कम नहीं है।

जैसा कि नताशा बेडिंगफील्ड का गाना है, ‘अपनी त्वचा पर बारिश को महसूस करें, कोई और इसे आपके लिए महसूस नहीं कर सकता, केवल आप इसे अंदर आने दे सकते हैं’ वैसे ही मुझे आशा है कि आप हर पल को स्वीकार करेंगे और उसी जुनून के साथ अपनी कहानी लिखना जारी रखेंगे। मुझे आज और हमेशा तुम्हारा जश्न मनाना है। यह साल और भी अधिक सफलता, खुशियों और उन सभी चीजों से भरा हो जो आपका दिल चाहता है। मैं इस यात्रा को आपके साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं।” सोनम और आनंद ने साल 2018 में मुंबई में शादी की थी और साल 2022 में वायु का स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री