न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने की लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी, अनंत की शादी में किम ने इनके साथ दिया खास पोज

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस श्रुति कंवर ने शुक्रवार (12 जुलाई) को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अनिंद्य चक्रवर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Jul 2024 8:17:06

2 News : इस एक्ट्रेस ने की लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी, अनंत की शादी में किम ने इनके साथ दिया खास पोज

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस श्रुति कंवर ने शुक्रवार (12 जुलाई) को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अनिंद्य चक्रवर्ती संग शादी रचा ली। श्रुति ने फैंस के लिए शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। श्रुति ने अपने मंगेतर अनिंद्य के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। श्रुति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो झलकियां दिखाई हैं, उनमें पहली तस्वीर में वह अनिंद्य को प्यार से देखती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो फेरों की है। इसके साथ ही एक और फोटो में श्रुति पति को वरमाला पहनाते हुए दिख रही हैं।

इसके अलावा श्रुति ने कई रोमांटिक तस्वीरें अपलोड की हैं। श्रुति ने कैप्शन में लिखा, “अब मैं दिल और आत्मा से कमिटेड हो गई हूं।” श्रुति के लुक की बात करें, तो उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था। इसे उन्होंने रेड कलर के डबल दुपट्टे से स्टाइल किया था। साथ ही लुक कंप्लीट करने के लिए गोल्ड ज्वेलरी, नथ, इयररिंग्स और मांग टीका कैरी किया था। हाथों में चूड़ा और कलीरे देख फैंस एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक पर फिदा हो गए हैं।

साथ ही श्रुति के फेस पर शादी का जो ग्लो दिख रहा है वो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। दूसरी ओर, अनिंद्य ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों ही जंच रहे थे। अब श्रुति की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। सभी न्यूली मैरिड कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। ये खुशखबरी अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। श्रुति ने इसी साल मार्च में अनिंद्य के साथ सगाई की थी। श्रुति ने दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में ‘ओवी’ का किरदार निभाया था।

महेश बाबू व नम्रता की बेटी सितारा ने शेयर की किम कार्दशियन के साथ तस्वीरें

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड शादी की देश-दुनिया में चर्चा हो रही है। कपल की वेडिंग फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शादी में इंटरनेशनल सेंसेशन किम कार्दशियन भी शामिल हुईं। उन्होंने फंक्शन के दौरान खूब एंजॉय किया। साथ ही साउथ स्टार महेश बाबू की बेटी सितारा के साथ कुछ फोटो क्लिक करवाईं, जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। सितारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेडिंग से अपनी कुछ फोटो पोस्ट की हैं, जिनमें वह किम के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किम ने सितारा के साथ पाउट बनाकर पोज दिया। जैसे ही सितारा ने तस्वीरों की झलक दिखाई, कमेंट बॉक्स में मैसेज की बाढ़ आ गई। इन तस्वीरों को करीब 3 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। सितारा शादी में पिता महेश बाबू और मां एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर के साथ शामिल हुईं।

तीनों ने रेड कार्पेट पर एक साथ पोज देते हुए कई फोटो क्लिक करवाई थी। जहां तक किम की बात करें तो वह शुक्रवार को मुंबई पहुंची थीं। किम के साथ उनकी बहन क्लोई कार्दशियन भी थीं। दोनों ने इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट्स को चुना। किम लाल और सफेद जबकि क्लोई गुलाबी और बेज रंग के आउटफिट दिखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क