न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रेयस के हिसाब से कंगना को इसलिए होना चाहिए ‘पुष्पा 3’ में, प्रियंका और निक का किसिंग वीडियो वायरल

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले बुधवार (14 अगस्त) को इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Aug 2024 1:59:19

2 News : श्रेयस के हिसाब से कंगना को इसलिए होना चाहिए ‘पुष्पा 3’ में, प्रियंका और निक का किसिंग वीडियो वायरल

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले बुधवार (14 अगस्त) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना के साथ फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। मीडिया ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने वाले एक्टर श्रेयल तलपड़े से कंगना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में सवाल पूछे गए।

श्रेयस ने कहा कि जब कंगना ने मुझे अटल जी के रोल के लिए अप्रोच किया, मुझे नहीं पता था कि कैसे रिएक्ट करना है। मैं कंफ्यूज और डरा हुआ था, मैं ऐसा था कि इन्होंने अभी मुझसे क्या करने के लिए कहा है? मुझे ये करना चाहिए या छोड़ देना चाहिए? ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि इंडस्ट्री ने उनका बहिष्कार किया है, क्योंकि मैं नर्वस था। अगर कंगना नहीं होतीं तो मेरे लिए वाजपेयी का रोल निभाना आसान नहीं था। एक बार मैं अपने सीन की रिहर्सल कर रहा था और वो बहुत अच्छी हुई थी। लेकिन टेक के वक्त मैंने अपनी तरफ से कुछ एक्सट्रा डालने की कोशिश की।

फिर कंगना आईं और मेरे कान में बोलीं कि आपने जो रिहर्सल के वक्त तैयार किया था, कृपया उसी पर रहिए। जिस तरह से कंगना सेट पर मल्टीटास्क करती हैं, अगर कल को वो ‘पुष्पा 3’ बना रहे हैं तो मेकर्स को कंगना को जरूर लेना चाहिए क्योंकि झुकेगा नहीं साला। उल्लेखनीय है कि श्रेयस को पिछले साल के अंत में हार्ट अटैक आया था। उन्हें कुछ दिन अस्पताल रहना पड़ा। डॉक्टर्स की मेहनत और फैंस की दुआओं की बदौलत वे अब पूरी तरह ठीक हैं और एक के बाद एक प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

निक जोनस ने शेयर किया प्रियंका चोपड़ा के साथ वीडियो, लिखा...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। अब प्रियंका और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे निक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि कपल एक साथ स्वीमिंग पूल के पास खड़ा है।

निक लगातार प्रियंका को कवर कर रहे हैं जो कि कुछ दूरी पर खड़ी होकर मुस्कुरा रही हैं। इसके बाद निक सेल्फी कैमरे को ऑन करते हुए उनके पास जाते हैं और दोनों लिपलॉक करते हैं। वीडियो में प्रियंका काफी खुश नजर आ रही हैँ। निक ने कैप्शन में लिखा है, “माई फॉरएवर डेट।” जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका व निक रोमांटिक होने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैँ।

कुछ समय पहले प्रियंका और निक भारत आए थे। कपल को लेकर फैंस में भी जबरदस्त क्रेज है। दोनों के एक प्यारी बेटी मालती मैरी है। प्रियंका अक्सर बेटी के साथ प्यार भरे पलों की फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इन दिनों बॉलीवुड के बजाय ज्यादा प्रोजेक्ट हॉलीवुड के कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क