न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 10 मिनट तक नहीं धड़का था श्रेयस का दिल, शेयर किया अनुभव, अब यह एक्ट्रेस हुईं साइबर फ्रॉड की शिकार

एक्टर श्रेयस तलपड़े को पिछले साल 14 दिसंबर को 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म की शूटिंग खत्म कर घर लौटने के बाद हार्ट अटैक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jan 2024 6:31:59

2 News : 10 मिनट तक नहीं धड़का था श्रेयस का दिल, शेयर किया अनुभव, अब यह एक्ट्रेस हुईं साइबर फ्रॉड की शिकार

एक्टर श्रेयस तलपड़े को पिछले साल 14 दिसंबर को 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म की शूटिंग खत्म कर घर लौटने के बाद हार्ट अटैक आया था। उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास और उनके सौभाग्य के चलते वे घर लौट आए हैं। श्रेयस पहले से काफी स्वस्थ हैं। अब श्रेयस ने एक इंटरव्यू में अपनी हालत पर खुलकर बात की। श्रेयस ने 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया कि डॉक्टरों ने तो उन्हें क्लिनिकली डेड ही बता दिया था क्योंकि उनका दिल 10 मिनट तक नहीं धड़का था।

श्रेयस ने कहा कि जिस दिन मुझे दिल का दौरा पड़ा, मैं फिल्म की शूटिंग पर काम कर रहा था। मैं मिलिट्री एक्सरसाइज ही कर रहा था और अचानक सीने में दर्द हुआ। मेरा दम घुट रहा था, मेरा बांया हिस्सा दर्द से कांपने लगा। बहुत ही मुश्किल से मैं अपनी वैनिटी वैन तक पहुंचा और जैसे-तैसे मैंने कपड़े बदले। मुझे लग रहा था कि मांसपेशियों में दर्द हो रहा है। मैंने इससे पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था।

मैं तुरंत घर पर गया और मेरी पत्नी अगले दस मिनट के अंदर मुझे अस्पताल ले गईं। मेरी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत इमरजेंसी ट्रीटमेंट देना शुरू किया। सीपीआर के बाद मुझे बिजली के झटके तक दिए गए। कुछ मिनटों के लिए तो मैं क्लीनिकली डेड हो चुका था। डॉक्टरों ने मुझे जैसे-तैसे जिंदा किया मैं इसे दूसरा जन्म मानता हूं।

मैं 20 साल की उम्र से काम कर रहा हूं और अब 47 साल का हो चुका हूं लेकिन शराब व सिगरेट छूता भी नहीं हूं। कहीं न कहीं यही हेल्दी लाइफस्टाइल ही है जिसकी बदौलत मैं इस झटके को झेल पाया। मैं कभी अस्पताल में भर्ती तक नहीं हुआ। कभी फ्रेक्चर नहीं हुआ, लेकिन हार्ट अटैक ने सबकुछ बदल दिया। इसलिए कहते हैं कि हेल्थ के साथ खिलवाड़ मत करो। जान है तो जहान है।

shreyas talpade,actor shreyas talpade,shreyas heart attack,welcome to the jungle movie,anjali patil,actress anjali patil,anjali cyber fraud

एक्ट्रेस अंजलि पाटिल के लगी 5.79 लाख रुपए की चपत

एक्टर राकेश बेदी के बाद एक्ट्रेस अंजलि पाटिल भी साइबर फ्रॉड की शिकार हो गई हैं। अंजलि साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की 'काला', 'मिर्जिया', 'न्यूटन', ‘चक्रव्यूह’, ‘मेरी निम्मो’, ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ और ‘द साइलेंस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजलि के पार्सल में ड्रग्स बताकर जालसाज ने उनसे 5.79 लाख रुपए की ठगी कर ली।

इतना ही नहीं उसने अंजलि का नाम तीन बैंक खातों में मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में भी फंसा दिया। अंजलि ने डीएन नगर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच चल रही है। दरअसल 28 दिसंबर को अंजलि के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसने खुद को फेडेक्स कूरियर कंपनी का कर्मचारी दीपक शर्मा बताया। उसने अंजलि से कहा कि उनके नाम से ताइवान जा रहे एक पार्सल में ड्रग्स थी, जिसके चलते उस पार्सल को कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम