न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘गोलमाल 5’ को लेकर श्रेयस तलपड़े ने दी यह अपडेट, ‘आर्टिकल 370’ सहित इन 4 फिल्मों का ऐसा है हाल

‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी सुपरहिट है। मल्टीस्टारर इस फ्रेंचाइजी की कॉमेडी फिल्मों के लिए दर्शकों के दिलों में एक खास जगह है। अब ‘गोलमाल 5’ को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 12:42:17

2 News : ‘गोलमाल 5’ को लेकर श्रेयस तलपड़े ने दी यह अपडेट, ‘आर्टिकल 370’ सहित इन 4 फिल्मों का ऐसा है हाल

‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी सुपरहिट है। मल्टीस्टारर इस फ्रेंचाइजी की कॉमेडी फिल्मों के लिए दर्शकों के दिलों में एक खास जगह है। अब ‘गोलमाल 5’ को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। एक बार फिर से दिग्गज अभिनेता अजय देवगन पलटन के साथ लोगों को हंसाते हुए दिखेंगे। फिल्म का हर किरदार खास है। फिल्म में ‘लक्ष्मण’ का रोल निभाने वाले एक्टर श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ये फिल्म कब आ सकती है।

श्रेयस ने बताया कि ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग अगले साल शुरू की जा सकती है और दिवाली पर इसे रिलीज भी किया जा सकता है। ‘गोलमाल 5’ कोरोना महामारी के दौरान अनाउंस की गई थी, लेकिन तब हालातों के चलते सारे प्लान बदलने पड़े थे। श्रेयस ने ‘गोलमाल’ को अपने दिल के करीब बताते हुए कहा कि मुझे फिल्म के सेट पर काफी मजा आता है। मैं अपने डायलॉग तक नहीं बोल पाता था, क्योंकि मैं हंसते-हंसते लोटपोट हो जाता था। गौरतलब है कि फिल्म के चारों पार्ट हिट साबित हुए हैं।

श्रेयस ने कहा कि अब कॉमेडी में बदलाव आ गया है। ‘गोलमाल’ या ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों से पहले कई मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्में आई थीं। श्रेयस के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे मराठी फिल्म ‘ही अनोखी गाथ’ और मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि श्रेयस को पिछले साल के अंत में हार्ट अटैक आ गया था। उन्होंने फैंस की दुआओं और डॉक्टर्स की मेहनत के चलते दूसरा जीवन पाया।

shreyas talpade,actor shreyas talpade,golmaal 5,ajay devgn,shreyas heart attack,golmaal,article 370,crakk,teri baaton mein aisa uljha jiya,fighter

जानें-भारत में कितनी कमाई कर चुकी है ‘आर्टिकल 370’, ‘क्रैक’, ‘TBMAUJ’ और ‘फाइटर’

एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में यामी और प्रियामणि की एक्टिंग पंसद की जा रही है। आदित्य सुहास जंभाले के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने 23 फरवरी को 5.9 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। इसने पांचवें दिन 3.3 करोड़ और बुधवार (28 फरवरी) को छठे दिन 3.17 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 32.65 करोड़ रुपए हो गया है।

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक : जीतेगा तो जिएगा' भी 23 फरवरी को ही थिएटर्स में आई। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। इसने बुधवार को 80 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसकी कुल कमाई 11.5 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस नोरा फतेही व एमी जैक्सन हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने 20वें दिन 80 लाख रुपए कमाए।

9 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 75.95 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसके डायरेक्टर अमित जोशी और आराधना शाह हैं। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर की 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ अभी भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने 35वें दिन 19 लाख रुपए की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 211.69 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम