न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रेयस-तुषार की फिल्म ‘कपकपी’ का मोशन पोस्टर आया सामने, ‘दो और दो प्यार’ का टीजर रिलीज

एक्टर श्रेयस तलपड़े को पिछले साल के अंत में हार्ट अटैक आया था। श्रेयस की हालत अब सही है और वे एक बार फिर से बॉलीवुड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Mar 2024 1:25:21

2 News : श्रेयस-तुषार की फिल्म ‘कपकपी’ का मोशन पोस्टर आया सामने, ‘दो और दो प्यार’ का टीजर रिलीज

एक्टर श्रेयस तलपड़े को पिछले साल के अंत में हार्ट अटैक आया था। श्रेयस की हालत अब सही है और वे एक बार फिर से बॉलीवुड में एक्टिव हो गए हैं। श्रेयस एक्टर तुषार कपूर के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कपकपी' का मोशन पोस्टर आज गुरुवार (21 मार्च) को रिलीज हो चुका है। यह सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स में टॉकिंग पॉइंट बन गया। इसके डायरेक्टर संगीथ सिवान और प्रोड्यूसर जयेश पटेल हैं।

पोस्टर में कुछ डरावने सीन के साथ एक कॉमेडी टच भी है, जिससे यह साफ होता है कि फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराने का भी काम करेगी। पोस्टर पर लिखा है आत्माजी दर्शन दो ना! माना जा रहा है कि फिल्म में आत्माओं का भी एक अहम किरदार होगा। पोस्टर में श्रेयस व तुषार के साथ और भी कई कलाकार नजर आ रहे हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

इससे पहले बुधवार को श्रेयस और तुषार ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर ही एक दिलचस्प पोस्ट शेयर की, जो उनके आगामी सहयोग की ओर इशारा कर रही थी। हालांकि खुलासे के बजाय उन्होंने एक शब्द पहेली पेश की, जिससे प्रशंसकों को सटीक नाम और विवरण को समझने के लिए छोड़ दिया गया।

श्रेयस और तुषार इससे पहले ‘गोलमाल 3’ और ‘गोलमाल रिटर्न्स’ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और फैंस को उनकी जोड़ी खूब पसंद आई थी। श्रेयस पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'लव यू शंकर' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी भी लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

इस दिन रिलीज होगी विद्या, प्रतीक, इलियाना व सेंधिल की 'दो और दो प्यार' फिल्म

फिल्म 'दो और दो प्यार' में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल रामामूर्ति लीड रोल मे नजर आएंगे। आज 21 मार्च को फिल्म का टीजर रिलीज हो गया। टीजर की शुरुआत विद्या और प्रतीक से होती है, जो एक बिस्तर पर बैठे खाना खा रहे हैं। प्रतीक, विद्या को मिल्क ऑफर करते हैं, जिस पर वह कहती हैं वो वीगन (पूर्ण शाकाहारी) हैं और मिल्क से बने कोई भी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करती हैं।

इतना सुनने के बाद प्रतीक कहते हैं कि तुम्हारे फेसवॉश में भी मिल्क है...इसके बाद इलियाना डिक्रूज और सेंधिल की लव जर्नी को दिखाया जाता है। फिल्म इन दोनों कपल के बीच के प्यार और अनबन को मिक्सअप करके पेश करेगी। इसके निर्माता अपलोज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट हैं। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे श्रृषा गुहा ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म साल 2017 में आई विदेशी फिल्म ‘द लवर्स’ की कहानी पर बेस्ड है, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार