न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मौके पर एक फ्रेम में दिखीं ये तीन सिंगर्स, रितेश-जेनेलिया ने विलासराव देशमुख को यूं किया याद

श्रेया घोषाल खनकती आवाज की धनी हैं। उन्हें मौजूदा दौर में भारत की सबसे बेहतरीन गायिकाओं में से एक माना जाता है। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 May 2024 7:19:32

2 News : इस मौके पर एक फ्रेम में दिखीं ये तीन सिंगर्स, रितेश-जेनेलिया ने विलासराव देशमुख को यूं किया याद

श्रेया घोषाल खनकती आवाज की धनी हैं। उन्हें मौजूदा दौर में भारत की सबसे बेहतरीन गायिकाओं में से एक माना जाता है। फैंस उनकी सुरीली और मीठी आवाज के दीवाने हैं। श्रेया अब तक बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने गा चुकी हैं। श्रेया की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी की है। उनका एक बेटा देवयान है, जो 22 मई को तीन साल का हो गया। श्रेया ने बेटे का बर्थडे खास अंदाज में मनाया। हाल ही पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक ही फ्रेम में श्रेया साथी दिग्गज सिंगर्स सुनिधि चौहान और नीति मोहन के साथ दिख रही हैं। तीनों अपने-अपने बेटे को गोद में लिए पोज देती हुई दिख रही हैं। फैंस के लिए यह बहुत बड़ी ट्रीट है क्योंकि उन्होंने इससे पहले शायद ही इन तीनों गायिकाओं को साथ देखा हो। दरअसल इन फोटो को नीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

नीति ने कैप्शन में लिखा, “प्यारे देवयान को तीसरा जन्मदिन मुबारक हो। श्रेया घोषाल-शिलादित्य के लिए माता-पिता के रूप में जीवन हमेशा एक उत्सव बना रहे। दादा-दादी, मामा और मामी और सभी प्यारे देवयान को बड़ा होते हुए देख रहे हैं। बच्चों के लिए एक मजेदार यादगार शाम, खाना, मूड और नखरे।” बता दें कि नीति की शादी 2019 में निहार पांड्या के साथ हुई थी। उनका बेटा आर्यवीर भी 2 जून को 3 साल का हो जाएगा। सुनिधि ने साल 2012 में हितेश सोनिक के साथ शादी की थी। उनका बेटा तेग 1 जनवरी को 6 साल का हो गया।

रितेश के पिता विलासराव देशमुख रहे दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे वीडियो में एक-दूसरे के लिए प्यार जताने के साथ टांग-खिंचाई करते भी नजर आते हैं। कपल ने आज रविवार (26 मई) को रितेश के पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को उनकी 79वीं बर्थ एनिवर्सरी पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। एक फोटो में रितेश-जेनेलिया अपने दोनों बच्चों के साथ दिवंगत विलासराव को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर में रितेश अपने भाई धीरज और उनकी पत्नी दीपशिखा, अमित देशमुख आदि के साथ नजर आ रहे हैं। कपल ने ग्रीन हार्ट वाले इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा।”

एक्टर पुलकित सम्राट ने कैप्शन बॉक्स में रेड हार्ट और फोल्डेड हैंड वाली इमोजी तथा एक्टर राहुल देव ने राइजिंग हैंड के साथ रेड हार्ट वाली इमोजी डाली है। बता दें विलासराव दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। विलासराव ने 14 अगस्त 2012 को अंतिम सांस ली। रितेश के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'हाउसफुल 5', 'मस्ती 4', 'विस्फोट' और 'रेड 2' में नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष