न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय के साथ विवाह बंधन में बंधीं श्रेनु, शेयर की तस्वीरें, इधर-इस एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के सवाल पर दिया यह जवाब

टीवी कलाकार श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे विवाह बंधन में बंध गए हैं। शादी श्रेनु के गृहनगर वडोदरा में परिवार के सदस्यों और इंडस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 10:51:09

2 News : अक्षय के साथ विवाह बंधन में बंधीं श्रेनु, शेयर की तस्वीरें, इधर-इस एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के सवाल पर दिया यह जवाब

टीवी कलाकार श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे विवाह बंधन में बंध गए हैं। शादी श्रेनु के गृहनगर वडोदरा में परिवार के सदस्यों और इंडस्ट्री के दोस्तों की मौजूदगी में हुई। इस प्यारे कपल ने गुरुवार (21 दिसंबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के लिए विवाह समारोह की तस्वीरें शेयर कीं। श्रेनु ने एक लाल और नारंगी लहंगा पहना था, जबकि अक्षय लाल शेरवानी में कमाल लग रहे थे। तस्वीरों के साथ श्रेनु ने लिखा, “हमेशा के लिए ले लिया = 21/12/23 #LoveAtFirstTake।”

समारोह के कई वीडियो फैन पेज की ओर से इंस्टाग्राम पर साझा किए गए। एक में दोनों को वरमाला पहनाते हुए देख सकते है। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है। श्रेनु की वेडिंग वेन्यू पर दुल्हन के रूप में एंट्री की झलक मिली। इस दौरान श्रेनु को भावुक होते देखा जा सकता है। वेन्यू खुली जगह पर था और पारंपरिक प्रस्तुतियों से इसका आकर्षण और भी बढ़ गया था। अक्षय खुली छत वाली कार में 'बचना ऐ हसीनों' गाने पर थिरकते हुए दिखे।

बारातियों को दूल्हे के साथ दिल खोलकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। फैंस जोड़े को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। श्रेनु और अक्षय सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में साथ काम कर चुके हैं। श्रेनु इसके अलावा ‘एक भ्रम सर्वगुण संपन्न’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं – एक बार फिर’, ‘इश्कबाज’, ‘जिंदगी का हर रंग…गुलाल’ जैसे शो में काम कर लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। दूसरी ओर, अक्षय को ‘पिया अलबेला’ और ‘इंडियावाली मां’ के किरदारों से काफी शौहरत मिली।

पवित्रा पूनिया और एजाज खान के संबंधों को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार यह खबर सामने आ रही है कि पवित्रा और एक्टर एजाज खान के संबंधों में कुछ समस्या है और उनका ब्रेकअप हो गया है। इस बीच पवित्रा ने सीधे तौर पर तो इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा, लेकिन शादी को लेकर जरूर अपनी राय व्यक्त की है।

पवित्रा ने हाल ही में ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं ब्रेकअप पर कोई डिटेल शेयर नहीं करना चाहतीं और सभी से गुजारिश करती हूं कि मेरी पर्सनल लाइफ की रस्पेक्ट करें। मेरे पिता के जाने के बाद अब मेरा ध्यान सिर्फ अपने परिवार को संभालने में है। इस वक्त मैं रिलेशनशिप और शादी जैसी चीजों में अपना टाइम नहीं लगाना चाहती हूं। मैं अभी सिर्फ अपने परिवार और अपने करिअर पर फोकस कर रही हूं।

मेरे छोटे भाई-बहन मुझे अपनी मां की तरह मानते हैं इसलिए मैं ही अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रही हूं। उल्लेखनीय है कि एजाज और पवित्रा सबसे पहले ‘बिग बॉस 14’ में नजर आए थे। तभी से दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। वे शो से बाहर आने के बाद लिव इन में रह रहे थे। कुछ महीने पहले उनकी सगाई भी हो गई थी। वे पिछले कुछ दिनों से साथ नहीं दिख रहे, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद उनके रास्ते अलग-अलग हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम