न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा ने पिता शक्ति कपूर को मजेदार अंदाज में किया बर्थडे विश, सिंपल लुक में भी कैटरीना ने ढाया कहर

अब तक फिल्मों में विविध रोल निभा चुके एक्टर शक्ति कपूर रविवार (3 सितंबर) को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 7:58:37

श्रद्धा ने पिता शक्ति कपूर को मजेदार अंदाज में किया बर्थडे विश, सिंपल लुक में भी कैटरीना ने ढाया कहर

अब तक फिल्मों में विविध रोल निभा चुके एक्टर शक्ति कपूर रविवार (3 सितंबर) को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और साथी कलाकार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने पिता को स्पेशल स्टाइल में बर्थडे विश किया है। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ शक्ति भी दिख रहे हैं। बाप-बेटी दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, “मेरे इकलौते, मेरे अल्टीमेट रॉकस्टार को हैप्पी बर्थडे।” वीडियो में पिता-पुत्री को व्हाइट ट्विनिंग के साथ देखा जा सकता है। शक्ति ने जहां व्हाइट कुर्ता पहन रखा है, वहीं श्रद्धा को व्हाइट टी-शर्ट में देखा जा सकता है। दोनों चश्मे में काफी अच्छे लग रहे हैं। बैकग्राउंड में शक्ति के डायलॉग को सुना जा सकता है।

वीडियो की शुरुआत दोनों के सीरियस फेस एक्सप्रेशन से होती है। इसके बाद दोनों का क्लोजअप शॉर्ट होता है, जिसके आखिरी में दोनों को खिलखिलाते हुए देखा जा सकता है। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। कई सितारे भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। ऋतिक के पिता और फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन ने लिखा, “शक्ति बर्थडे की शुभकामनाएं। खुशियां और ढेर सारी शक्ति मिले। एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी मुबारकबाद दी है।

गौरतलब है कि श्रद्धा पहले भी अपने पिता संग ऐसे कई फोटो-वीडियो शेयर कर चुकी हैं। शक्ति ने साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘दो जासूस’ से करिअर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने मुख्य रूप से विलेन की भूमिका निभाई। हालांकि बाद में वे कॉमेडियन के रूप में भी खूब हिट रहे।

विक्की कौशल ने यूं की कैटरीना कैफ की तारीफ, श्रद्धा कपूर ने भी किया कमेंट

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। कैटरीना अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं। वह खुद के बारे में अपडेट्स देती हैं। कैटरीना अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती हैं। अब कैटरीना ने एक बार फिर लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैंस को खुश होने का मौका दिया है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं।

दोनों फोटो में कैटरीना का संस्कारी लुक देखने को मिल रहा है। उन्होंने इंडियन अवतार अपनाकर एक बार फिर अपने लुक से फैंस के दिलों को घायल कर दिया है। कैटरीना पर लाइट पिंक कलर का सूट खूब जंच रहा है। कानों में झुमके, माथे पर बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इन्हें शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, "कल का दिन।” उनके पति एक्टर विक्की कौशल खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।

उन्होंने कैटरीना की फोटो पर 'मेल्ट होने वाला और दिल वाला इमोजी' शेयर किया है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कमेंट किया, "ब्यूटी!" आपको बता दें कि रविवार को कैटरीना एक स्टोर लॉन्च के लिए कोलकाता में थीं। कैटरीना ने हाल ही में सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ के नए पोस्टर से सुर्खियां बटोरीं। फिल्म का आधिकारिक टीजर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में जोड़ा जाएगा जो 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार