न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्त्री 2 के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, स्त्री 3 से है कुछ उम्मीद

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है, बल्कि इंस्टाग्राम पर भी श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 Aug 2024 6:05:56

स्त्री 2 के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, स्त्री 3 से है कुछ उम्मीद

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी हैं। दर्शकों को यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म काफी पसंद आ रही है। 12 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। श्रद्धा ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है बल्कि इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के फॉलोअर्स भी बढ़ गए हैं। वह भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं। अब जब 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो लोग श्रद्धा की फिल्मों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जिनमें श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं—

स्त्री 3

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों को 'स्त्री 3' का बेसब्री से इंतजार है। जी हां! आपने सही पढ़ा, 'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा 'स्त्री 3' में भी नजर आएंगी। एक्टर अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में इस बारे में खुलासा करते हुए कहा कि इसकी स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा तैयार है। यह दूसरे पार्ट से भी ज्यादा मजेदार होने वाला है। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी या यह कब पर्दे पर आएगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

चालबाज इन लंदन

पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित फिल्म 'चालबाज इन लंदन' में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। लम्बे समय से इस फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं है। कहने को तो यह भी कहा जा रहा है कि पंकज पाराशर के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। वैसे आधिकारिक तौर पर इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी इसके प्रोडक्शन हाउस ने मीडिया को लम्बे समय से नहीं दी है।

इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार, किशन कुमार, कोरियोग्राफर-निर्देशक से निर्माता बने अहमद खान और साहिरा खान द्वारा किया जा रहा है। 3 अप्रैल 2021 को इसका एक मोशन पोस्टर जारी किया गया था। इसके बाद इस फिल्म की कोई चर्चा नहीं हो रही है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है टी सीरीज ने इस फिल्म को बंद कर दिया है। हालांकि इसके बारे में कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।

केटीना

चालबाज इन लंदन के अलावा श्रद्धा कपूर असीमा छिब्बर द्वारा निर्देशित केटीना में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है इस फिल्म में वे एक निराले अंदाज में ही दिखाई देंगी। वैसे इस फिल्म के बारे में भी आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

नागिन

इसके अलावा श्रद्धा के पास नागिन नाम की एक फिल्म भी है। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेत्री इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। फिल्म को लेकर काफी समय से कोई अपडेट नहीं आया है।

नो एंट्री सीक्वल

निर्माता बोनी कपूर की हिट फिल्मों में से एक 'नो एंट्री' के सीक्वल का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। बोनी कपूर ने कुछ समय पहले ही इसके मेल लीड कास्टिंग के बारे में खुलासा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर को नो एंट्री का सीक्वल ऑफर किया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क