न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा ने अब तक इसलिए नहीं किया खान तिकड़ी के साथ काम, फैन की हरकत से नाराज हुईँ यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (37) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसमें श्रद्धा की एक्टिंग की भी खूब तारीफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 2:21:28

2 News : श्रद्धा ने अब तक इसलिए नहीं किया खान तिकड़ी के साथ काम, फैन की हरकत से नाराज हुईँ यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (37) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसमें श्रद्धा की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में श्रद्धा की खुशी का ठिकाना नहीं है। श्रद्धा ने अपने अब तक के करिअर में कई हिट फिल्में दी है लेकिन उन्होंने सुपरस्टार खान तिकड़ी सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम नहीं किया। फैंस भी इस बात को लेकर आश्चर्यचकित हैं क्योंकि बॉलीवुड की हर हीरोइन इनके साथ काम करने को बेकरार रहती हैं। अब श्रद्धा ने इसका खुलासा किया है।

शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान श्रद्धा ने कहा कि मुझे अभी तक बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। कई बार आपको कोई फिल्म ऑफर की जाती है, लेकिन अगर आपको लगता है कि किरदार उतना रोमांचक नहीं है या वह किरदार आपके अंदर के कलाकार को चुनौती नहीं देता है तो आप उस किरदार को छोड़ देते हैं। मैं इस बारे में बहुत क्लियर हूं कि मैं किस तरह का काम सलेक्ट करती हूं।

मैं अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं, अच्छी कहानियों वाली दिलचस्प फिल्में बनाना चाहती हूं, अच्छे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हूं और अच्छा काम करना चाहती हूं। अगर इन सबका बाय-प्रॉडक्ट अच्छे अभिनेताओं या बड़े सितारों के साथ काम करने का अवसर है, तो मुझे इसके लिए हां कहने में खुशी होगी। बता दें कि तीनों खान जबरदस्त लोकप्रिय हैं और उनकी फिल्मों को लेकर फैंस में काफी क्रेज रहता है।

उल्लेखनीय है कि श्रद्धा ने 'स्त्री 2' के साथ अपनी लगातार दूसरी 200 करोड़ रुपए की फिल्म दी है। इससे पहले पिछले साल उनकी रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने भी दुनियाभर में 223 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ‘स्त्री 2’ के साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ का हाल बेहाल है।

देखें-महिला फैन ने की हेमा मालिनी को छूने की कोशिश तो...

अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा की लोकसभा सांसद हेमा मालिनी (75) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेमा हाल ही में फोटो खिंचवाते समय एक महिला फैन द्वारा उनके शरीर को छू लेने से नाराज हो गईं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हेमा, महिला से फोटो खिंचवाते समय उन्हें छूने के लिए मना कर रही हैं। दरअसल हेमा एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, जहां लोगों ने उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए घेर लिया।

इस दौरान एक महिला हेमा के ज्यादा करीब आने की कोशिश करने लगी। यह देख एक्ट्रेस नाराज हो गईं। वीडियो में हेमा को 'मत छुओ' कहते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स पास कर रहे हैं। कइयों को हेमा की हरकत पसंद नहीं आई और वे उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। कोई उनकी तुलना उनकी समकालीन एक्ट्रेस जया बच्चन से कर रहा है, जो अक्सर गुस्सा करती दिखती हैं।

बता दें यह पहली बार नहीं है जब किसी फैन की वजह से हेमा नाराज हुई हैं। इसी साल जनवरी में दिग्गज लेखक व गीतकार गुलजार की बायोग्राफी 'गुलजार साब : हजार राहें मुड़ के देखीं' के विमोचन समारोह के दौरान एक फैन द्वारा सेल्फी के लिए कहने पर भी हेमा ने बेरूखी दिखाई थी। हेमा ने फैन पर भड़कते हुए कहा था, “हम यहां सेल्फी लेने नहीं आए हैं।” इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री