न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मामले में PM मोदी से आगे निकलीं श्रद्धा, इस एक्ट्रेस ने वेडिंग एनिवर्सरी पर दी तलाक की अर्जी

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिलहाल अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। यह हॉरर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 2:21:56

2 News : इस मामले में PM मोदी से आगे निकलीं श्रद्धा, इस एक्ट्रेस ने वेडिंग एनिवर्सरी पर दी तलाक की अर्जी

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिलहाल अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। यह हॉरर कॉमेडी मूवी फैंस को खूब पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी है। इसमें श्रद्धा ने शानदार एक्टिंग की छाप छोड़ी है। इस बीच श्रद्धा को चाहने वालों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। श्रद्धा की लोकप्रियता का आलम ये है कि वह इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पछाड़ तीसरे नंबर पर आ गई हैं।

श्रद्धा के आज बुधवार (21 अगस्त) को 91.4 मिलियन यानि 9.14 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं। मोदी को 91.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। हालांकि ट्विटर (X) पर मोदी काफी आगे हैं। वहां उन्हें 101.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। बहरहाल इंस्टाग्राम पर भारतीय हस्तियों में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली पहले और ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं। विराट के 271 मिलियन और प्रियंका के 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट को 85.1 मिलियन तथा दीपिका पादुकोण को 79.8 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं।

उल्लेखनीय है कि 37 वर्षीय श्रद्धा ने साल 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद साल 2013 में आदित्य रॉय कपूर के साथ आई ‘आशिकी 2’ में श्रद्धा को भरपूर प्यार मिला। श्रद्धा की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘तू झूठी मैं मक्कार’ थी, जिसमें रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी। श्रद्धा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। बताया जा रहा है कि उनका बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप हो गया है।

shraddha kapoor,actress shraddha kapoor,stree 2,stree 2 movie,pm narendra modi,instagram,shraddha narendra modi,jennifer lopez,ben affleck,jennifer ben divorce

जेनिफर लोपेज ने 2 साल पहले बेन एफ्लेक के साथ की थी शादी, किया अलग होने का फैसला

जेनिफर लोपेज हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस व सिंगर हैं। उन्होंने साल 2022 में अमेरिकन एक्टर-फिल्ममेकर बेन एफ्लेक के साथ धूमधाम से शादी की थी, लेकिन महज 2 साल के अंदर ही कपल ने अलग होने का फैसला किया है। जेनिफर (55) ने सैकंड मैरिज एनिवर्सरी पर बेन (51) को तलाक दे दिया। हॉलीवुड मीडिया TMZ को मिले अदालती डॉक्यूमेंट के मुताबिक जेनिफर ने मंगलवार (20 अगस्त) को बिना किसी वकील के बेन के खिलाफ एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है।

वैसे वे 26 अप्रैल को ही आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके थे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे। जेनिफर को कई दफा ट्रेवलिंग टूर या फंक्शन में अकेले देखा गया। उनकी शादीशुदा जिंदगी में अनबन की खबरें सुर्खियों में थीं। बता दें जेनिफर और बेन ने एक ही साल के अंदर दो बार शादी की थी। हालांकि इससे पहले साल 2003 में भी दोनों डेट पर थे लेकिन 2004 में उनका ब्रेकअप हो गया था। दोनों ने 17 जुलाई को लास वेगास में शादी की थी, मगर एनिवर्सरी 20 अगस्त को मनाते हैं, जब उन्होंने अपनी शादी को ऑफिशियल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क