न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार में डूबीं श्रद्धा कपूर ने रिश्ते को किया ऑफिशियल, बॉयफ्रेंड के साथ सेल्फी अपलोड कर लिख डाली दिल की बात

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (37) को बॉलीवुड में लंबा समय हो चुका है। श्रद्धा को फिल्मों में कई प्रकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 11:20:27

प्यार में डूबीं श्रद्धा कपूर ने रिश्ते को किया ऑफिशियल, बॉयफ्रेंड के साथ सेल्फी अपलोड कर लिख डाली दिल की बात

दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (37) को बॉलीवुड में लंबा समय हो चुका है। श्रद्धा को फिल्मों में कई प्रकार के रोल निभाने का मौका मिला है। फैंस श्रद्धा पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। उन्हें अपनी प्यारी एक्ट्रेस की निजी जिंदगी में भी काफी दिलचस्पी रहती है। बता दें कि श्रद्धा का नाम काफी समय से राइटर राहुल मोदी के साथ जुड़ रहा है। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। इस बीच श्रद्धा ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल के साथ एक फोटो शेयर की है।

इसे देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि श्रद्धा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। श्रद्धा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राहुल के साथ एक सेल्फी अपलोड की है, जिसके बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, “नींद चुराई मेरी।” इसे शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, “दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।” सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। श्रद्धा ने पहली बार है राहुल के साथ कोई पोस्ट डाली है।

कुछ महीने पहले श्रद्धा और राहुल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों साथ में हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना के लाइव कॉन्सर्ट का मजा लेते नजर आ रहे थे। उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही थी। रिहाना ने 1 मार्च को गुजरात के जामनगर में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट के पहले दिन लाइव परफॉर्मेंस दी थी। श्रद्धा और राहुल जब वहां पहुंचे थे तो उनके प्यार के चर्चे और तेजी से होने लगे थे।

shraddha kapoor,actress shraddha kapoor,shakti kapoor,rahul mody,shraddha rahul,shraddha rahul selfie,rohan shreshtha,tu jhoothi mein makkar,shraddha rahul relationship

श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने लिखी है कई फिल्मों की कहानी

इससे पहले श्रद्धा और राहुल पिछले साल डिनर पर साथ दिखे थे। इसके बाद से ही उनके लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। इसके बाद कई मौकों पर दोनों साथ दिख चुके हैं। उनके एक करीबी सोर्स ने बताया था कि दोनों प्राइवेट अफेयर चाहते हैं। हालांकि अब लग रहा है कि श्रद्धा लोगों से इसे नहीं छिपाना चाहतीं। राहुल डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और श्रद्धा कपूर व रणबीर कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर हैं।

रिपोर्ट्स हैं कि पहली बार दोनों फिल्म के सेट्स पर ही मिले थे। इससे पहले श्रद्धा और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के अफेयर के चर्चे थे। दोनों के अलग होने के बाद राहुल और श्रद्धा की नजदीकियां बढ़ीं। श्रद्धा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह बहुत जल्द अपनी सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ टेलेंटेड एक्टर राजकुमार राव भी दिखाई देंगे। अमर कौशिक के डायरेक्शन वाली फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। श्रद्धा ने साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ फिल्म से करिअर शुरू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका