न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आधार कार्ड मांगने पर श्रद्धा ने दिया दिलचस्प जवाब, सोनाक्षी ने जहीर के साथ न्यूयॉर्क से शेयर किया वीडियो

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने कमाल कर दिया। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Aug 2024 7:15:03

2 News : आधार कार्ड मांगने पर श्रद्धा ने दिया दिलचस्प जवाब, सोनाक्षी ने जहीर के साथ न्यूयॉर्क से शेयर किया वीडियो

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने कमाल कर दिया। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने भारत में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा और वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह श्रद्धा के करिअर की सबसे बड़ी मूवी बन चुकी है। हाल ही में फिल्म की सक्सेस सेलिब्रेट करने के साथ ही श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की।

इसमें श्रद्धा फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर 6 साल पुरानी किसी पार्टी की है। श्रद्धा रेड ड्रेस में दोनों के साथ अलग-अलग पोज दे रही हैं। श्रद्धा ने दोनों तस्वीरों का कोलाज बनाकर पोस्ट करते हुए उन्हें ‘स्त्री’ का हिस्सा बनाने के लिए थैंक्यू बोला। श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, “6 साल पुरानी तस्वीर, पहली ‘स्त्री’ के दौरान हमारे ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ के सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के साथ, थैंक यू दीनू और अमर मुझे अपने कमाल, बेमिसाल और लाजवाब ‘स्त्री’ फिल्मों में शामिल करने के लिए।”

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक फैन ने पूछा कि ‘स्त्री 3’ कब आ रही है, तो श्रद्धा ने कहा कि इसके बारे में हमारे मास्टरमाइंड अमर कौशिक से पूछो। एक फैन ने श्रद्धा से उनका आधार कार्ड मांगा और अपलोड करने की बात कही, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “उसमें इतनी खूबसूरत लग रही हूं कि बर्दाश्त नहीं कर पाओगे।” एक और फैन ने पूछा कि आधार कार्ड में कैसी दिखती हो तो श्रद्धा ने कहा, “इतनी खूबसूरत की आप गाओगे, कोई इतना खूबसूरत कैसा हो सकता है।”

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 23 जून को हुई थी शादी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल कुछ दिनों से अमेरिका में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। अब सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कपल गेम जोन में मस्ती और समुद्र किनारे धूप का आनंद ले रहा है। कैमरे में उनकी नोकझोंक, हंसी और खुशी के पलों को कैद किया गया है।

सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा, “एक मिनट में न्यूयॉर्क! अब तक की सबसे शानदार ट्रिप और बेबी गर्ल के साथ मस्ती।” सोनाक्षी ने अपनी ननद सनम रतनसी को भी टैग किया है। सनम फैशन डिजाइनर हैं। सनम भी कपल के साथ न्यूयॉर्क ट्रिप पर गई हैं। इससे पहले सोनाक्षी ने 23 अगस्त को शादी के दो महीने पूरे होने पर पति के नाम प्यार भरा मैसेज लिखा था। साथ ही अपनी और जहीर की कुछ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की।

सोनाक्षी अपनी शादी के बाद से क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी की पिछली फिल्म रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ ‘काकुड़ा’ थी। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब वह अपने भाई कुश सिन्हा के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री