न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा कपूर ने प्यारी सी तस्वीरें शेयर कर दिए शादी के संकेत, वरुण धवन ने इस फिल्म को लेकर शेयर की पोस्ट

फैंस लंबे समय से एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी का इंतजार कर रहे हैं। लगता कि श्रद्धा ने भी शादी का मन बना लिया है। आज रविवार (4 फरवरी)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Feb 2024 6:42:58

2 News : श्रद्धा कपूर ने प्यारी सी तस्वीरें शेयर कर दिए शादी के संकेत, वरुण धवन ने इस फिल्म को लेकर शेयर की पोस्ट

फैंस लंबे समय से एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी का इंतजार कर रहे हैं। लगता कि श्रद्धा ने भी शादी का मन बना लिया है। आज रविवार (4 फरवरी) को श्रद्धा ने इंस्टा हैंडल से अपनी खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। तस्वीरों में वह बेबी पिंक कलर के अनारकली सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं। मिनिमल सॉफ्ट मेकअप और खुले बाल से उनकी सुंदरता में चार चांद लग रहे थे।

फोटो के साथ कैप्शन में श्रद्धा ने लिखा, “अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं???” अभिनेत्री ने कैप्शन में शरारत वाला इमोजी भी जोड़ा। श्रद्धा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस कई तरह के कमेंट्स दे रहे हैं और श्रद्धा को जल्द ही दुल्हन के रूप में देखने की उम्मीद करने लगे हैं। बता दें कि 'आशिकी 2' फिल्म के दौरान अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा के रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं। बाद में उनका नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ जुड़ा।

अब 'फिल्मफेयर' के करीबी सूत्रों की मानें तो श्रद्धा और राहुल मोदी की नजदीकियां बढ़ रही हैं। श्रद्धा के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म 'स्त्री 2' है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट 31 अगस्त है। उनके पास 'नागिन' और 'चालबाज' जैसी फिल्में भी हैं। श्रद्धा की पिछली फिल्म पिछले साल रणबीर कपूर के साथ आई 'तू झूठी मैं मक्कार' थी।

वरुण धवन की अगली फिल्म है ‘वीडी 18’, इन दो एक्ट्रेस ने भी शेयर किए पोस्टर

एक्टर वरुण धवन इन दिनों ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली के साथ अगली फिल्म के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका टेम्पररी टाइटल ‘वीडी 18’ है। फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी हैं। पिछले महीने ही मेकर्स ने फिल्म की मुहूर्त पूजा का एक वीडियो जारी कर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी थी। आज रविवार (4 फरवरी) को वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर साझा किया।

इसमें एटली व ‘वीडी 18’ के साथ उनके आगामी सहयोग के बारे में जानकारी है। उन्होंने लिखा, “कल दोपहर 2 बजे बड़ा खुलासा।” वामिका और कीर्ति ने भी अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसी तरह के पोस्टर साझा किए। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

लग रहा है कि मेकर्स लंबे समय के बाद फिल्म के शीर्षक का खुलासा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुछ दिन पहले दावा किया गया था कि वरुण की आगामी एक्शन फिल्म एंटरटेनर का नाम ‘बेबी जॉन’ होगा। फिल्म को जियो स्टूडियोज, एटली द्वारा ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका