न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच क्रिकेटर शोएब मलिक ने की इस एक्ट्रेस से शादी, शेयर की तस्वीरें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jan 2024 1:02:40

सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच क्रिकेटर शोएब मलिक ने की इस एक्ट्रेस से शादी, शेयर की तस्वीरें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक (41) ने दूसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (30) संग निकाह किया है। बता दें कि लंबे समय से मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (37) के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में अब मलिक और सना की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।

मलिक ने आज शनिवार (20 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर निकाह की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ मलिक ने लिखा, अल्हम्दुलिल्लाह, “और उन्होंने हमें जोड़े में बनाया।” सना जावेद ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की फोटो पोस्ट की। उन्होंने अपने बायो में शोएब मलिक का नाम भी जोड़ लिया। पहले उनके अकाउंट पर 'सना जावेद' लिखा हुआ था, लेकिन अब उन्होंने इसे बदलकर 'सना शोएब मलिक' लिख लिया है।

इंस्टाग्राम पर उनकी भी आखिरी पोस्ट मलिक के साथ शादी की ही है और सेम कैप्शन है। सना पाकिस्तान की फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। सना की भी यह दूसरी शादी है औऱ वो तलाकशुदा हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में उमैर जसवाल से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम धर्म में 4 शादियां करना जायज है।

सानिया मिर्जा ने 3 दिन पहले डाली थी ऐसी पोस्ट, देखें...

इससे पहले सानिया मिर्जा ने बुधवार (17 जनवरी) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाकर इंग्लिश में लिखा था, “शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा मुश्किल है, फिट रहना मुश्किल है, अपना मुश्किल रास्ता चुनें। कर्ज में डूबना मुश्किल है, आर्थिक रूप से सक्षम रहना मुश्किल है, अपना मुश्किल रास्ता चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन रास्ता चुनें।

जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन रास्ता चुन सकते हैं।” सानिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जो कोट शेयर किया, उसमें लिखा है, “बुद्धिमानी से चुनें रास्ता।” बता दें कि सानिया और मलिक का एक बेटा इजहान भी है, जिसका जन्म साल 2018 में हुआ था। सानिया-मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम