न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘झलक’ के ग्रैंड फिनाले से पहले बिगड़ी शोएब की तबीयत, पहली फिल्म के लिए इस एक्टर के छूट गए थे पसीने

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों डांस रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा 11' में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। उन्हें तीनों जज मलाइका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Feb 2024 12:34:36

2 News : ‘झलक’ के ग्रैंड फिनाले से पहले बिगड़ी शोएब की तबीयत, पहली फिल्म के लिए इस एक्टर के छूट गए थे पसीने

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों डांस रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा 11' में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। उन्हें तीनों जज मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी खूब पसंद करते हैं। साथ ही फैंस भी शोएब पर बहुत प्यार लुटा रहे हैं। शोएब को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि शो के खत्म होने से कुछ दिन पहले ही शोएब बीमार पड़ गए हैं। पत्नी दीपिका कक्कड़ ने उनकी इस हालत के बारे में जानकारी दी है।

दीपिका ने शोएब की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। बुधवार (21 फरवरी) को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया कि शोएब बीमार पड़ गए हैं। फोटो में शोएब बैड पर गहरी नींद में सोते हुए नजर आ रहे हैं। वह घर पर ही इलाज करा रहे हैं। शोएब ने काली बनियान व टोपी पहनी है और उनकी कलाई पर ड्रिप लगी हुई है।

अपने पति की खराब तबीयत से परेशान दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “शोएब अभी भी काम करना चाहते हैं और अपना बेस्ट देना चाहते हैं, लेकिन उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया है।” दीपिका ने शोएब के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की और उन्हें शो पर लौटने के लिए कहा। उन्होंने शोएब को रियल हीरो बताया। बता दें कि शोएब शो के टॉप-6 में पहुंच चुके हैं और एक के बाद एक धांसू परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अब 2 मार्च को ग्रैंड फिनाले होने वाला है।

shoaib ibrahim,actor shoaib ibrahim,jhalak dikhhla jaa 11,dipika kakar,rajeev khandelwal,aamir,aamir film,anurag kashyap

राजीव खंडेलवाल को पहली फिल्म ‘आमिर’ के लिए बेलने पड़े थे पापड़

एक्टर राजीव खंडेलवाल ने अपने करिअर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘कहीं तो होगा’ से की थी। उन्हें छोटे पर्दे पर दर्शकों का खूब प्यार मिला, लेकिन जब वे बड़े पर्दे के लिए तैयार थे तो कोई भी प्रोड्यूसर उनके साथ काम करने के लिए राजी नहीं हुआ। राजीव जल्द ही वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में दिखेंगे। इस बीच राजीव ने बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘आमिर’ के लिए उन्हें कितने पापड़ बेलने पड़े। कोई भी उनके ऊपर पैसे लगाने के लिए तैयार नहीं था।

किसी को उन पर विश्वास ही नहीं था। राजीव ने कहा कि जब मैं ‘आमिर’ कर रहा था, तब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने बाद में बताया कि वे कई प्रोड्यूसर के पास गए। टेलीविजन पर मुझे खूब पसंद किया जाता था। अनुराग ने प्रोड्यूसर्स से कहा कि राजीव बहुत पॉपुलर हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वे पॉपुलर एक्टर नहीं चाहते। भले ही किसी नए को ले आएं, उनके लिए वह ठीक है लेकिन टीवी एक्टर नहीं।

आखिर में मेरी और अनुराग की मुलाकात विकास बहल से हुई, जो उस वक्त UTV में काम कर रहे थे। उन दोनों ने मिलकर एक साथ फिल्म बनाई। राजीव की वेब सीरीज ‘शोटाइम' का प्रीमियर 8 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। इसमें इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, श्रिया सरन व विजय राज भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका