न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनंत-राधिका की शादी से पहले एंटीलिया में हुई शिव शक्ति पूजा, अनन्या-जान्हवी सहित इन सितारों ने की शिरकत

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार (12 जुलाई) को होगी। इससे पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jul 2024 12:05:56

अनंत-राधिका की शादी से पहले एंटीलिया में हुई शिव शक्ति पूजा, अनन्या-जान्हवी सहित इन सितारों ने की शिरकत

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार (12 जुलाई) को होगी। इससे पहले मामेरू, मेहंदी, हल्दी, संगीत जैसे समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें बॉलीवुड के तमाम सितारों की झलक देखने को मिली। गुरुवार रात मुकेश के वर्ल्ड फेमस हाउस ‘एंटीलिया’ में शिव शक्ति पूजा हुई। इस मौके पर एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स ने महफिल लूट ली। इसमें सबके प्यारे ‘संजू बाबा’ ने भी शिरकत की।

संजय दत्त के बिंदास अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा। वे कूल लुक में दिखे। हल्दी सेरेमनी के बाद रणवीर सिंह अंबानी परिवार की गरबा नाइट और शिव शक्ति पूजा में भी शामिल हुए। उनका अतरंगी लुक देखने को मिला। जान्हवी कपूर ने हर फंक्शन को अटैंड किया है और वह पूजा में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंचीं। अनन्या पांडे ब्लू कलर के लहंगे में दिखाई दीं। सुपरहिट मूवी ‘जवान’ बनाने वाले फेमस डायरेक्टर एटली अपनी पत्नी प्रिया के साथ पहुंचे। जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं संजय कपूर की बेटी शनाया का बेहद प्यारा लुक देखने को मिला।

पिंक कलर का घाघरा सूट पहने शनाया बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाकर आकर्षण का केंद्र बन गईं। पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने सिंपल लुक से दिल जीत लिया। मशहूर सिंगर कैलाश खेर लाइट ब्लू कलर के ट्रेडिशनल लुक में थे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ दिखे और उन्होंने पैपराजी को खूब पोज दिए। बॉलीवुड स्टार्स के अलावा फंक्शन में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य भी पहुंचे।

anat ambani,radhika merchant,anant radhika marriage,shiv shakti puja,antilia,mukesh ambani,ananya panday,janhvi kapoor,sanjay dutt,ranveer singh

शादी में पहुंचेंगे हर क्षेत्र के दिग्गज, होगी जबरदस्त आवभगत और मिलेंगे रिटर्न गिफ्ट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन 12 से 14 जुलाई तक चलेंगे। शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शादी में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी ने मेहमानों के लिए खास तैयारियां कराई हैं। इतना ही नहीं उनके लिए प्राइवेट जेट भी तैयार करवाए हैं। गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड, हॉलीवुड और पॉलिटिक्स के अलावा स्पोर्ट्स, अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि 100 से अधिक निजी विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। मेहमानों को लाने के लिए तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं। सिक्योरिटी टीम में 10 NSG कमांडो और पुलिस अफसर, 200 इंटरनेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स, 300 सिक्योरिटी मेंबर्स और 100 से ज्यादा ट्रैफिक और मुंबई पुलिस जवान शादी के फंक्शन के दौरान तैनात रहेंगे। मेहमानों के लिए खास रिटर्न गिफ्ट भी तैयार किए गए हैं जिसमें करोड़ों की घड़ियां भी शामिल हैं।

ये केवल VIP मेहमानों को दी जाएगी। अन्य मेहमानों के लिए राजकोट, कश्मीर और बनारस से रिटर्न गिफ्ट तैयार किए गए हैं। बता दें कि, जामनगर में पहले प्री-वेडिंग से शुरुआत हुई थी। फिर दूसरी प्री-वेडिंग इटली और फ्रांस में रखी गई। अनंत और राधिका का रोका 2022 में हुआ और सगाई 2023 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क