न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के जन्मदिन पर यूं जताया प्यार, सचिन ने म्यूजिकल स्टाइल में किया आशा भोसले को विश

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का आज शनिवार (9 सितंबर) को जन्मदिन है। इस मौके पर शिल्पा ने राज को अनोखे अंदाज में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 12:52:29

शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के जन्मदिन पर यूं जताया प्यार, सचिन ने म्यूजिकल स्टाइल में किया आशा भोसले को विश

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का आज शनिवार (9 सितंबर) कोजन्मदिन है। इस मौके पर शिल्पा ने राज को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर राज के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। वीडियो में शिल्पा, राज के साथ हाथ में हाथ डाले घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'यूहीं कट जाएगा सफर साथ चलने से' गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

आपको बता दें कि यह लोकप्रिय गाना आमिर खान और जूही चावला की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का है। शिल्पा को व्हाइट कलर के टॉप में देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने व्हाइट चेकर्ड जैकेट के साथ पेयर किया है। उन्होंने अपने लुक को कूल सनग्लासेज़ और खुले बालों के साथ पूरा किया। दूसरी ओर, राज ने ब्लू हुडी कैरी की थी। शिल्पा ने लिखा 'इस जन्मदिन पर आपको मैं एक दर्पण उपहार में दे रही हूं, ताकि आप वही देख सकें जो मैं देखती हूं।

मजाकिया, दयालु, विचारशील और कोई प्यार करने वाला। एक खूबसूरत आत्मा, जो मेरे लिए बिल्कुल सही है। हैप्पी बर्थडे, मेरे कुकी। सुरक्षित रहें और खुश रहें।’ शिल्पा के फैंस भी राज को विश कर रहे हैं। शिल्पा जल्द ही फिल्म 'सुखी' में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शिल्पा और राज के दो बच्चे बेटा वियान और बेटी समिशा हैं।

90 साल की हुईं महान गायिका आशा भोसले, सचिन ने फोटो शेयर करने के साथ...

हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने शुक्रवार (8 सितंबर) को अपना 90वां जन्मदिन मनाया। महान गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार गाने दिए हैं। उन्होंने अपनी खनकती आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आशा ने 9 साल की छोटी सी उम्र में मराठी गाना 'चला-चला ना बाला' से करिअर शुरू कर दिया था।

उनके जन्मदिन के मौके पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें संगीतमय अंदाज में विश किया। सचिन ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर आशा ताई के साथ एक तस्वीर साझा की। इसमें आशा के साथ सचिन व उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर नजर आ रही हैं। सचिन ने लिखा, 'चुरा लिया है' आपकी आवाज ने जो दिल को, पर आपकी आवाज के सामने 'दिल चीज क्या है'।

हमने आपके गानों पर 'गुनगुना रहे हैं भंवरे' भी सुना है। संगीत में आपकी उपस्थिति और हमारे जीवन में आपकी उपस्थिति वास्तव में 'सोना रे' है, आशा ताई को 90वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि नेशनल अवार्ड विनर आशा ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार