न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा शेट्टी से नहीं संभली ड्रेस, हुईं ट्रोल, रवीना टंडन ने बच्चों से नहीं छिपाया कोई रिलेशनशिप

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। लोग उनके स्टाइस और फैशन सेंस पर फिदा हैं। हालांकि उनका एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 11:32:33

2 News : शिल्पा शेट्टी से नहीं संभली ड्रेस, हुईं ट्रोल, रवीना टंडन ने बच्चों से नहीं छिपाया कोई रिलेशनशिप

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। लोग उनके स्टाइस और फैशन सेंस पर फिदा हैं। हालांकि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिल्पा एक बड़े वार्डरोब मालफंक्शन की शिकार हो गईं। शिल्पा बेहद सिजलिंग लुक में दिखीं। उन्होंने रेड ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की स्लीव्स बार-बार नीचे हो रही थी।

पैपराजी को पोज देते समय शिल्पा ने इसे कई बार ठीक किया। इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ट्रोलर ने लिखा, “इसे नखरे कहते हैं.. इसे कभी ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए..” दूसरे ने लिखा, “दिखाने के लिए तो डाला है छिपाना क्या चाहते हैं।” कुछ ने 48 वर्षीय शिल्पा की उम्र पर कमेंट करते हुए उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

आपको बता दें कि शिल्पा ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके खाते में कई सफल फिल्में हैं। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से लंबा ब्रेक ले लिया था। शिल्पा ने साल 2021 में कॉमेडी ‘हंगामा -2’ के साथ वापसी की। पिछले साल ‘निकम्मा’ रिलीज हुई थी। पिछले सप्ताह उनकी फिल्म ‘सुखी’ रिलीज हुई थी।

रवीना ने 90 के दशक की पत्रकारिता पर निकाला गुस्सा

‘मस्त-मस्त गर्ल’ के रूप में मशहूर रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अदाकारी की चमक से हर किसी को दीवाना बना लिया। रवीना लव लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट में रहीं। रवीना ने ‘लहरें रेट्रो’ से बात करते हुए एक ताजा इंटरव्यू मे बताया कि उन्होंने अपने बच्चों से इस बारे में कभी नहीं छुपाया। खासकर वह अपनी बेटी के साथ पिछले रिलेशनशिप को लेकर ओपन रही हैं।

रवीना ने दो बेटियां छाया और पूजा को गोद लिया है। बाद में बिजनेसमैन अनिल थडानी से उनकी बेटी राशा और बेटे रणबीर वर्धन का जन्म हुआ। रवीना ने कहा कि मुझे पता था कि मेरे बारे में क्या कुछ लिखा जा रहा था। यह मेरे बच्चों के लिए एक खुली किताब है। आज नहीं तो कल वे इसके बारे में कहीं पढ़ेंगे और हो सकता है कि वे इससे बदतर कुछ पढ़ें क्योंकि आप जानते ही हैं कि 90 के दशक में प्रेस कैसा था।

येलो जर्नलिज्म पीक पर थी। उनमें कोई नैतिकता नहीं थी। सोशल मीडिया ने अब सबकुछ बदल दिया है। अब सेलेब्स अपनी बातें खुद रख सकते हैं जबकि पहले ऐसा नहीं था और वे संपादकों की दया पर निर्भर थे। 90 के दशक में मैगजीन्स हमारे बारे में सबसे खराब लिखती थीं। उल्लेखनीय है कि रवीना का नाम अक्षय कुमार के साथ खूब जोड़ा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार