न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिवार के साथ गुरुद्वारे के बाहर नजर आईं शिल्पा, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का टीजर आउट, खतरनाक दिखे ऋषभ

आज सोमवार (27 नवंबर) को पूरे देश में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 8:09:54

2 News : परिवार के साथ गुरुद्वारे के बाहर नजर आईं शिल्पा, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का टीजर आउट, खतरनाक दिखे ऋषभ

आज सोमवार (27 नवंबर) को पूरे देश में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के गुरुद्वारे पहुंचीं। इस दौरान शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चे समिशा और वियान भी मौजूद थे। शिल्पा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह परिवार के साथ गुरुद्वारे के बाहर नजर आ रही हैं। शिल्पा लाल और सफेद कुर्ता सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

लाल दुपट्टे से उनका सिर ढका हुआ था। वह गुरुद्वारे की ओर जाते समय हाथ जोड़कर पोज देती नजर आईं। राज को डेनिम जींस के साथ काली टी-शर्ट में देखा गया और वे समिशा को गोद में लिए दिखे। समिशा ने लाल और पीले रंग की प्रिंटेड एथनिक पोशाक पहनी थी और उसके सिर पर पीला दुपट्टा था। इस बीच, शिल्पा और राज के बेटे वियान ने सफेद पैंट व काली हुडी के साथ सफेद टी-शर्ट पहनी थी। शिल्पा का ये वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भियानी ने साझा किया है।

उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार डायरेक्टर सोनल जोशी की फिल्म 'सुखी' में नजर आई थीं। फिल्म में अमित साध, दिलनाज ईरानी, कुशा कपिला और पवलीन गुजराल भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। आने वाले दिनों में शिल्पा कन्नड़ फिल्म 'KD' में दिखेंगी। दूसरी ओर, राज ने इसी महीने 'UT 69' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन उन्हें दर्शकों ने एक्टर के रूप में नकार दिया।

एक्टर व डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ रही थी सुपरहिट

साउथ की फिल्म ‘कांतारा’ के सुपरहिट होने के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आज सोमवार (27 नवंबर) को कन्नड़ एक्टर व डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का फर्स्ट लुक टीजर आउट हो गया है। इस बार ऋषभ का लुक पहले से ज्यादा खौफनाक दिख रहा है।

‘कातांरा’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। टीजर में ऋषभ खून से सने दिख रहे हैं और उनकी आंखों में आग दिखाई दे रही है। टीजर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। टीजर में एक सीन को देखकर लोगों को एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की याद आ गई। एक सीन में ऋषभ बड़ी सी चट्टान पर खड़े हैं और ऊपर की तरफ देख रहे हैं, जहां से लाइट आती नजर आ रही है।

‘ब्रह्मास्त्र’ में भी बिल्कुल ऐसा ही सीन देखने को मिला था। ऋषभ ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “परमात्मा की भूमि में कदम रखें।” फिल्म 7 भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और बंगाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे