न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा भी हुई थीं बॉडी शेमिंग की शिकार, कहा-लोगों का काम है कहना, कामकाजी मां होने पर भी बोलीं

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कई सालों से फैंस के दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। शिल्पा भले ही मौजूदा समय में बॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 10:39:04

शिल्पा भी हुई थीं बॉडी शेमिंग की शिकार, कहा-लोगों का काम है कहना, कामकाजी मां होने पर भी बोलीं

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कई सालों से फैंस के दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। शिल्पा भले ही मौजूदा समय में बॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह कई टीवी शो पर आकर अपने चाहने वालों को खुश रहने की वजह देती रहती हैं। उनकी खूबसूरती और फिटनेस का हर कोई दीवाना है। हालांकि शिल्पा के जीवन में एक समय ऐसा भी आया था, जब वजन बढ़ने के कारण उन्हें शर्मिंदा किया गया था। सोशल मीडिया पर शिल्पा को खूब ट्रोल किया गया।

48 वर्षीय शिल्पा ने हाल ही में 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया। शिल्पा ने बताया कि यह उनके पहले बेटे वियान को जन्म देने के तुरंत बाद हुआ। शिल्पा ने कहा कि ग्लैमरस दिखना मेरा काम था और लोग यह नहीं समझ पाए कि अपने बच्चे के जन्म के बाद लगभग आठ महीने तक मैंने वजन कैसे कम नहीं किया।

ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं अपना वजन कम नहीं करना चाहती थी और मैंने इस पर कोई ध्यान भी नहीं दिया, लेकिन जिस दिन मैंने फैसला किया, मैंने इसे तीन महीने में कम कर दिया, लेकिन 'लोगों का काम है कहना'। आप लोगों के सोचने के तरीके को नहीं बदल सकते और आप उन्हें बहुत गंभीरता से नहीं ले सकते। हाल ही एक और मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी बॉडी शेमिंग को लेकर अपना कड़वा अनुभव बताया था।

Shilpa Shetty,actress shilpa shetty,sukhee movie,shilpa body shaming,raj kundra,shilpa raj,baazigar

22 सितंबर को रिलीज होगी शिल्पा की फिल्म ‘सुखी’, प्रमोशन में हैं बिजी

शिल्पा ने इसी इंटरव्यू के दौरान अपने कामकाजी मां होने पर लोगों की राय के बारे में भी खुलकर बात की। शिल्पा ने साफ तौर पर कहा कि मैं इस बात पर ध्यान नहीं देती कि दूसरे लोग क्या कहते हैं, क्योंकि वे मेरी जिंदगी नहीं चला रहे हैं। मैं हमेशा संतुलन बनाने और सबसे अच्छी मां बनने की कोशिश करती हूं।

आपको बता दें कि शिल्पा और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की 22 नवंबर 2009 को शादी हुई थी। राज ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद शिल्पा से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे वियान का जन्म साल 2012 और बेटी समीशा का जन्म 2020 में हुआ था। शिल्पा की फिल्म ‘सुखी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।

शिल्पा जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शिल्पा की पहली फिल्म साल 1993 में आई 'बाजीगर' थी, जो सुपरहिट रही थी। इसमें काजोल और शाहरुख खान भी थे। शिल्पा ने साल 2007 में 'बिग बॉस यूके' का खिताब अपने नाम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार