न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रकुल-जैकी की शादी में शिल्पा ने निभाया यह वादा, प्रीति-शाहरुख का यह वीडियो हो रहा है वायरल, देखें...

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी 21 फरवरी को गोवा में हुई थी। इस मौके पर बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Mar 2024 7:50:15

2 News : रकुल-जैकी की शादी में शिल्पा ने निभाया यह वादा, प्रीति-शाहरुख का यह वीडियो हो रहा है वायरल, देखें...

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी 21 फरवरी को गोवा में हुई थी। इस मौके पर बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भांगड़ा करके उनकी संगीत सेरेमनी में चार चांद लगा दिए थे। शिल्पा ने हाल ही में डांस का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 साल पहले जैकी से वादा किया था कि वे उनकी शादी में डांस करेंगी। ब्लैक आउटफिट में शिल्पा और राज कमाल लग रहे थे।

उनका डांस भी गजब का था। उनके डांस में बॉलीवुड और पंजाबी वाइब थी। वे पंजाबी हिट नंबर ‘मुंडियां टन बचके राहिन’ पर शानदार भांगड़ा मूव्स करते हुए दिखे। शिल्पा ने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “भांगड़ा का भरपूर डोज, जैकी से 15 साल पहले किया गया एक वादा निभाते हुए, जिन्होंने हमारे संगीत में डांस किया था…पता नहीं था कि मेरे हसबैंड इस सुपररर से ऊपरररर परफॉर्मेंस के साथ मुझे कड़ी टक्कर देंगे।

आई लव यू जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह।” इस पोस्ट पर रकुल ने कमेंट किया, “उफफफफ्फ और आप दोनों कितने शानदार थे..आपको ढेर सारा प्यार।” जैकी ने लिखा, “ओह्ह वाह! मैंने इसे लाइव देखा था और यह काफी शानदार था।” शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी और जैकी की बहन दीपशिखा देशमुख ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी दिए हैं।

प्रीति ने दो दिन पहले शेयर किया था शाहरुख के साथ डांस रिहर्सल का वीडियो

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा कई शानदार फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुकी हैं। शादी के बाद से प्रीति ने फिल्मी दुनिया से लगभग किनारा कर लिया है। वह पति और दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अब आईपीएल-17 शुरू हो चुका है और प्रीति किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी की ऑनर हैं। ऐसे में उम्मीद है कि फैंस को मैच के दौरान प्रीति का दीदार होता रहेगा।

इस बीच प्रीति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें प्रीति के साथ शाहरुख खान भी दिख रहे हैं। दोनों ‘वीर जारा’ फिल्म के गाने ‘तेरे लिए’ पर डांस करते दिख रहे हैं। प्रीति ने बताया कि ये वीडियो तब का है जब दोनों एक अवार्ड शो के लिए रिहर्सल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि मैं दो दिनों तक सोई नहीं थी। मैं जॉम्बी की तरह महसूस करने लगी थी।

तब शाहरुख ने चार्मिंग अंदाज और जोक्स के जरिए मेरी मदद की थी। जब वो मुझे पकड़कर मुड़ते हैं वो बिल्कुल वैसा ही जैसा कि हमने ‘जिया जले’ में किया था। बता दें ‘जिया जले’ गाना ‘दिल से’ फिल्म में थे। दूसरी ओर, ‘वीर जारा’ साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख और प्रीति के साथ अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज बाजपेयी और अनुपम खेर भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम