न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जो मां नहीं दिखाती हिम्मत तो दुनिया में नहीं आतीं शिल्पा, ‘जवान’ देखने थिएटर पहुंचे आलिया के मम्मी-डैडी, वीडियो वायरल

हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया है कि जब वह मां के पेट में थी तो डॉक्टरों ने गर्भपात कराने की सलाह दी थी, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 12:59:56

जो मां नहीं दिखाती हिम्मत तो दुनिया में नहीं आतीं शिल्पा, ‘जवान’ देखने थिएटर पहुंचे आलिया के मम्मी-डैडी, वीडियो वायरल

हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया है कि जब वह मां के पेट में थी तो डॉक्टरों ने गर्भपात कराने की सलाह दी थी, लेकिन उनकी मां को भगवान पर पूरा भरोसा था। उनकी हिम्मत और भरोसे के कारण ही शिल्पा इस दुनिया में आईं। शिल्पा ने 'जूम' को दिए एक इंटरव्यू में यह चौंका देने वाला खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे बताया कि जब उन्होंने मुझे कंसीव किया था, तो उन्होंने सोचा था कि वो मुझे खो देंगी और डॉक्टरों ने उन्हें सुझाव दिया कि उन्हें बच्चे को अबोर्ट करा देना चाहिए क्योंकि उन्हें लगातार ब्लीडिंग हो रही थी और मैं मृत पैदा हुई थी। जब मैं पैदा हुई थीं तो मेरी सांसें नहीं चल रही थी। ये सब जानने के बाद मुझे लगता है कि मैं एक सर्वाइवर हूं। मेरी मां को हमेशा से विश्वास था कि मैं यहां एक पर्पज के लिए थी।

इससे मुझे भी ऐसा लगा कि फिल्में मेरे जिंदगी में सिर्फ एक जरिया हैं। मैं यहां शायद कुछ करने आई हूं और शायद उन लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन बन सकूं जो बहुत कुछ झेल रहे हैं। अगर आप मेरा सोशल मीडिया अकाउंट देखें, तो मैं लगातार मैसेज दे रही हूं क्योंकि हम सभी जिंदगी में मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। हर किसी के लिए ये आसान नहीं है। उल्लेखनीय है कि शिल्पा जल्द ही फिल्म ‘सुखी’ में नजर आने वाली हैं।

शिल्पा ने अब तक के करिअर में ‘बाजीगर’, ‘धड़कन’ सहित कई हिट फिल्में दी हैं। शिल्पा इन दिनों एक्टिंग के बजाय ज्यादातर वक्त पति राज कुंद्रा और अपने दो बच्चों के साथ बिताती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करती रहती हैं। शिल्पा कुछ टीवी शो में जज की भूमिका में भी नजर आती हैं।

Shilpa Shetty,shilpa shetty mother,sukhee,alia bhatt,mahesh bhatt,jawan,soni razdan,shahrukh khan,rocky aur rani kii prem kahaani

महेश भट्ट और सोनी राजदान ने लिया ‘जवान’ फिल्म का मजा

आलिया भट्ट के मम्मी-पापा सोनी राजदान और महेश भट्ट ने 'जवान' फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल महेश और सोनी सोमवार (11 सितंबर) को ‘जवान’ देखने एक साथ थिएटर गए थे। इस दौरान की एक सेल्फी भी सोनी ने अपने ट्वीटर पर शेयर की है। इसमें सोनी और महेश थिएटर के अंदर फिल्म का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए सोनी ने कैप्शन में लिखा है-‘शाहरुख खान और जवान दोनों ही कई सालों के बाद हमे मूवी डेटनाइट पर ले गए। कितनी शानदार फिल्म है, दिमाग घूम गया, दिल खुश हो गया एटली सर। शाहरुख खान अपनी हर फिल्म के साथ शानदार होते जा रहे हैं। ढेर सारी बधाई।' फिल्म देखने के बाद जब सोनी और महेश थिएटर के बाहर आए तो पैप्स ने उन्हें घेर लिया।

यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें महेश और सोनी एक-दूसरे का हाथ थामे थिएटर से बाहर निकलते दिख रहे हैं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा कि फिल्म कैसी लगी, तो सोनी ने कहा बहुत अच्छी। महेश ने कहा कि ऐसी लगी जैसी पूरे हिंदुस्तान को, पूरी दुनिया को लग रही है। उसके बाद दोनों कार की तरफ जाने लगते हैं।

इससे पहले सोनी और महेश अपनी बेटी आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी साथ देखने थिएटर गए थे। तब भी उनका वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था। आपको बता दें कि महेश भट्ट एक दिग्गज डायरेक्टर हैं, जबकि सोनी राजदान ने कुछेक फिल्मों में एक्टिंग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका