एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा आज बुधवार (22 नवंबर) को अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने एक-दूसरे के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिल छू लेने वाले वीडियो शेयर किए हैं। शिल्पा ने एक स्लाइड शो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज लिखा, “14 साल। तुम्हें अनंत प्यार, मेरी कुकी। तुम मेरी खुशी की जगह हो raj kundra”
शिल्पा ने राज संग तस्वीरों का जो वीडियो पोस्ट किया है उसके बैकग्राउंड में 'तेरे बिना जिया जाये ना' गाना भी लगाया हुआ है। राज ने भी एनिवर्सरी के जश्न में अपना एक जीवंत वीडियो शेयर किया और मजाकिया अंदाज में लिखा, “14 साल और आप अभी भी वाह की तरह दिख रही हैं! 14वीं सालगिरह मुबारक हो shilpa shetty” उल्लेखनीय है कि साल 2007 में शिल्पा ने यूके बेस्ड रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' का 5वां सीजन जीता था। उन दिनों राज परफ्यूम ब्रांड ‘एस-2’ के प्रमोशन के सिलसिले में लंदन में थे।
तभी उनकी मुलाकात शिल्पा से हुई। राज ने शिल्पा को परफ्यूम के प्रमोशन का ऑफर दिया था। 2 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। आज वे दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘सुखी’ थी। दूसरी ओर, राज ने पिछले दिनों ‘यूटी 69’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म आर्थर रोड जेल में राज के वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित थी, जो 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी चुलबुली अदाओं के कारण फैंस की चहेती हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने हैं। फिल्मों में कदम रखने से पहले सारा ओवरवेट थीं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त अनुशासन दिखाते हुए अपने वजन को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया है। इस बीच सारा ने मंगलवार (21 नवंबर) को अपने चाहने वालों के लिए इंस्टा हैंडल पर स्वीमिंग पूल के किनारे क्लिक की गई तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है।
वह एक सफेद हवेली के सामने पोज देती दिखीं। उन्होंने सियान ब्लू कलर की बिकिनी पहनी थी और कर्व्स को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। बिकिनी पर रेड प्रिंट भी दिख रहे थे। उन्होंने लुक को हल्के मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें विंग्ड आईज और ग्लॉसी लिप्स शामिल थे। उनके बाल खुले थे और व्हाइट 'प्लुमेरिया अल्बा' के साथ पोज दिया। सारा ने अपने कैप्शन में कुछ भी लिखे बगैर सिर्फ इमोजी शेयर की। इन फोटो को देख फैंस की आहें निकल पड़ीं।














