न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा की फिल्म ‘सुखी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय की ‘मिशन रानीगंज’ का मोशन पोस्टर भी आया सामने

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। अब शिल्पा जल्द ही ‘सुखी’ फिल्म में एक बार फिर अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 12:22:29

शिल्पा की फिल्म ‘सुखी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय की ‘मिशन रानीगंज’ का मोशन पोस्टर भी आया सामने

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। अब शिल्पा जल्द ही ‘सुखी’ फिल्म में एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय देते हुए दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेंगी। शिल्पा की फिल्म ‘सुखी’ का ट्रेलर बुधवार (6 सितंबर) को रिलीज कर दिया गया। हर दूसरे घर की तरह ही इस फिल्म में शिल्पा एक जिम्मेदार बहू, बीवी और मां के रोल में हैं जो हर पल हर किसी को खुश करने में लगी हुई है।

बस खुद को भूल वो दिन रात सबका ख्याल रखने में लगी हुई है। फिर एक दिन उसे एहसास होता है उसे भी ब्रेक चाहिए। फिल्म के 2 मिनट 16 सैकंड के ट्रेलर में शिल्पा एक हाउसवाइफ के रोल में दिख रही हैं। सालों बाद उसे कही से पता चलता है कि उसके कॉलेज में रीयूनियन हो रहा है जहां सारे पुराने दोस्त इकट्ठा होने वाले हैं।

ये पता लगने के बाद शिल्पा रीयूनियन में जाने का मन बनाती हैं, लेकिन उनका पति जाने से मना कर देता है। तब ‘सुखी’ यानी शिल्पा को एहसास होता है कि रुटीन जिंदगी से उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में शिल्पा के साथ कुशा कपिला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

असल घटना पर आधारित है रेस्क्यू थ्रिलर फिल्म ‘मिशन रानीगंज’

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले अक्षय कुमार स्टारर रेस्क्यू थ्रिलर फिल्म 'मिशन रानीगंज' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। यह फिल्म "रानीगंज कोलफील्ड" में एक असल जीवन की घटना और दिवंगत श्री जसवंत सिंह गिल के साहसिक काम से प्रेरित है। बुधवार को इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया।

यह घटना तब की है जब खनिकों ने खुद को 350 फीट गहरी कोयला खदान के नीचे फंसा हुआ पाया। गिल ने नवंबर 1989 में रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान के अंदर फंसे सभी जीवित खनिकों को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद सफल बचाव अभियान को अंजाम दिया।

यह ह्यूमन स्पिरिट और इंजीनियरिंग माइंड्स के दृढ़ संकल्प और वीरता का एक प्रतीक है। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट, ओंकार दास मानिकपुरी नजर आएंगे।

फिल्म का नाम पहले 'द ग्रेट इंडियन रेसक्यू' रखा गया था। टीजर भी जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर इसके निर्माता और टीनू सुरेश देसाई निर्देशक हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार