न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जितेंद्र-श्रीदेवी के इस गाने पर इन 2 के साथ जमकर झूमीं शिल्पा, ‘लव एंड वॉर’ में आलिया निभाएंगी यह किरदार

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। शिल्पा भी अपने चाहने वालों का हमेशा ध्यान रखती हैं। वह सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 8:23:19

2 News : जितेंद्र-श्रीदेवी के इस गाने पर इन 2 के साथ जमकर झूमीं शिल्पा, ‘लव एंड वॉर’ में आलिया निभाएंगी यह किरदार

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। शिल्पा भी अपने चाहने वालों का हमेशा ध्यान रखती हैं। वह सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर उन्हें खुद के बारे में अपडेट देते रहने के साथ उनका मनोरंजन करती रहती हैं। शिल्पा एक्टिंग के साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। अब शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर ‘सिस्टर स्क्वाड’ के साथ डांस वीडियो शेयर कर हलचल मचा दी है।

वह अपनी छोटी बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा के साथ डांस करती दिख रही हैं। शिल्पा द्वारा आज गुरुवार (4 अप्रैल) को शेयर किए गए इस वीडियो में 1983 में आई जितेंद्र व श्रीदेवी की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ का गाना ‘नैनों में सपना’ बज रहा है। इस पर शिल्पा, शमिता व आकांक्षा जमकर थिरक रही हैं। तीनों ने सफेद टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी है। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “एक हिम्मतवाला तोहफा आपके लिए।”

बता दें कि शिल्पा हाल ही में परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर में छुट्टियां मनाने गई थीं। शिल्पा ने बेटे वियान और बेटी समिशा के साथ सफारी का एक वीडियो शेयर किया था। शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार एक्शन वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं। अब वह कन्नड़ एक्शन फिल्म ‘केडी – द डेविल’ में दिखेंगी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया के साथ हैं रणबीर और विक्की

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जल्द ही ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। भंसाली कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने साल 2024 की शुरुआत में ‘लव एंड वॉर’ फिल्म अनाउंस की थी। इसमें रणबीर कपूर, उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। अनाउंसमेंट के बाद से फिल्म को लेकर जानकारी सामने आती रहती है।

कहा जा रहा है कि इसमें रणबीर ग्रे कैरेक्टर प्ले करेंगे। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्टों में आलिया के किरदार को लेकर भी खुलासा हुआ है। आलिया फिल्म में जैज सिंगर के रोल में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि यह उनके करिअर का सबसे शानदार किरदार होगा। ‘लव एंड वॉर’ एक ऐसी फिल्म है जिसकी कहानी प्यार, वफादारी, बलिदान और रिश्ते के फैसलों के आस-पास घूमने वाली है।

फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और शूटिंग नवंबर या दिसंबर से शुरू हो सकती है। इसे साल 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। आलिया का वर्कफ्रंट देखें तो वह अब ‘जिगरा’ फिल्म में नजर आएंगी, जो 27 सितंबर को रिलीज होगी। इसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। आलिया के पास ‘बैजू बावरा’ भी है, जिसमें रणवीर सिंह उनके हीरो होंगे। दोनों ‘गली बॉय’ और ‘रॉकी व रानी की प्रेम कहानी’ में साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष