न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा ने BSF जवानों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें Video, कोलकाता रेप केस पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (49) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को भी उनके बारे में जानने की दिलचस्पी रहती है। शिल्पा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Aug 2024 7:19:13

2 News : शिल्पा ने BSF जवानों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें Video, कोलकाता रेप केस पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (49) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को भी उनके बारे में जानने की दिलचस्पी रहती है। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी अपडेट्स देना पसंद करती हैं। शिल्पा ने आज गुरुवार (15 अगस्त) को देश की अग्रिम पंक्ति में तैनात जवानों के साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर बीएसएफ जवानों के साथ आजादी की खुशियां मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया।

शिल्पा ने पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय का दौरा किया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। वहां बीएसएफ कर्मियों ने कविताएं पढ़ीं और भाषण दिए। शिल्पा ने जवानों के प्रति आभार जताया। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “बहुत कम लोगों को भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहरा देने वालों के साहस और समर्पण को देखने का मौका मिलता है, जो हमारे देश की रक्षा के लिए अडिग संकल्प के साथ खड़े रहते हैं। उन्हें कार्रवाई करते देखना हर दिन किए जाने वाले बलिदानों की विनम्र याद दिलाता है, अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता लेकिन कभी भी उनकी सराहना नहीं की जाती।

मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व है और आज जब हम अपनी स्वतंत्रता का जश्न मना रहे हैं तो मैं इन नायकों के लिए अत्यधिक कृतज्ञता महसूस करती हूं। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं #78वां स्वतंत्रता दिवस #स्वतंत्रता दिवस।” शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब फिल्म ‘केडी – द डेविल’ में दिखाई देंगी। कन्नड़ भाषा की इस फिल्म में ध्रुव सरजा, रेशमा नानैया, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, जीशु सेनगुप्ता, नोरा फतेही और संजय दत्त भी हैं।

प्रीति जिंटा सहित इन हस्तियों ने कोलकाता केस में की कड़ी कार्रवाई की मांग

कोलकाता में आरजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 9 अगस्त को 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर मृत पाई गई थीं। बाद में पता लगा कि उसकी बेरहमी से हत्या होने के साथ उसका रेप भी किया गया। इस घटना के बाद पूरा देश गुस्से में है। बॉलीवुड के कलाकारों ने भी रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा, “हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। चुनाव में जहां महिला वोटर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। ऐसे में अब समय आ गया है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। न्याय कभी तेज नहीं होता, सजा कभी कठोर नहीं होती और लोगों को कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता।”

करीना कपूर खान ने लिखा, “12 साल बाद भी वही कहानी और वही प्रदर्शन और हम अब भी बदलाव का इंतजार करते हुए।” आलिया भट्ट ने लिखा, “एक और बलात्कार। यह एहसास होने का एक और दिन कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। यह एक और भयानक अत्याचार है जो हमें यह बताता है कि निर्भया केस को एक दशक से ज्यादा समय हो गया है, फिर भी कुछ भी नहीं बदला है।”

परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “अगर लोगों को कोलकाता रेप केस की न्यूज पढ़ने में तकलीफ हो रही है। सोचिए उस महिला डॉक्टर के लिए ये सब कैसा रहा होगा। बेहद ही घिनौना। आरोपी को फांसी दी जाए।” आयुष्मान खुराना ने एक कविता पढ़ी, जिसका शीर्षक है 'काश मैं भी लड़का होती।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क