न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा ने इस बात के लिए की PM मोदी की तारीफ, लिखा पत्र, अमिताभ नहीं ये एक्टर बनेंगे ‘दशरथ’

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। वह हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा अपनी फिटनेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 11:49:04

2 News : शिल्पा ने इस बात के लिए की PM मोदी की तारीफ, लिखा पत्र, अमिताभ नहीं ये एक्टर बनेंगे ‘दशरथ’

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। वह हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत अवेयर हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर योगासन के फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही अपने परिवार से जुड़ी झलकियां भी दिखाती रहती हैं। फिलहाल शिल्पा किसी और वजह से खबरों में हैं। दरअसल शिल्पा ने अयोध्या में राम मंदिर की सफल प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनका आभार जताया है।

उन्होंने इस संबंध में पीएम को एक लेटर लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (महाराष्ट्र) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर शिल्पा के लेटर को पोस्ट किया गया है। शिल्पा ने लिखा, “आदरणीय मोदीजी, कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं। कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। आपने राम जन्मभूमि के 500 वर्षों के इतिहास को बदलकर दिखा दिया है। आपको ह्रदय से धन्यवाद। इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्रीराम के नाम के साथ हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है। नमो राम! जयश्रीराम!”

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हुआ था। इसमें हर क्षेत्र के दिग्गजों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में मनोरंजन जगत से अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अभिषेक बच्चन, आयुष्मान खुराना, विवेक ओबेरॉय, जैकी श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी, रोहित शेट्टी, माधुरी दीक्षित नेने, राजकुमार हिरानी, कैलाश खेर, राम चरण, मनोज जोशी, अनुपम खेर, कैलाश खेर, जुबिन नौटियाल, प्रसून जोशी, हेमा मालिनी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह, सोनू निगम सहित कई सितारे पहुंचे थे।

Shilpa Shetty,actress shilpa shetty,pm narendra modi,narendra modi,ram mandir,arun govil,dashrath,ramayana movie,nitesh tiwari,amitabh bachchan

नितेश तिवारी की मूवी ‘रामायण’ के लिए अरुण गोविल के नाम पर चल रहा विचार

‘दंगल’ फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की चर्चाएं जोरों पर हैं। फिल्म की स्टारकास्ट लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में ‘भगवान राम’ के लिए रणबीर कपूर और ‘रावण’ के लिए साउथ इंडियन स्टार यश का नाम फाइनल हो चुका है। ‘सीता माता’ की भूमिका के लिए पहले साई पल्लवी का नाम चल रहा था, अब कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर ये रोल करेंगी।

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इस फिल्म में ‘दशरथ’ के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन अब तस्वीर फिर से बदल गई है। जानकारी के अनुसार रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में ‘राम’ की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल भी अब फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो ‘दशरथ’ का किरदार अब अमिताभ के बजाय अरुण गोविल निभाने वाले हैं।

हाल ही अरुण एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर में पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका में नजर आए थे। अरुण पिछले महीने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए थे। उनके साथ ‘रामायण’ में ‘सीता माता’ की भूमिका निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और ‘लक्ष्मण’ बने सुनील लहरी भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका