न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा और राज ने बेटी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, दुर्गा पूजा के पंडाल में मस्ती के मूड में दिखीं काजोल और जया

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 7:09:31

शिल्पा और राज ने बेटी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, दुर्गा पूजा के पंडाल में मस्ती के मूड में दिखीं काजोल और जया

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। शिल्पा ने आज रविवार (22 अक्टूबर) को खुद ही इंस्टाग्राम पर कन्या पूजन का वीडियो शेयर किया है। शिल्पा नन्ही कन्याओं की पूजा करने के बाद उनको खाना भी खिला रही हैं। शिल्पा ने 3 साल की बेटी समीशा और 11 साल के बेटे वियान की आरती उतारी और समीशा से आशीर्वाद लिया। वहीं राज वीडियो में सबसे पहले बेटी के पैर धोते हैं।

फिर पोछकर पैरों में टीका लगाते हैं। इसके बाद समीशा की आरती उतारते हैं। बेटी राज को आशीर्वाद देती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा “जय माता दी...आज अष्टमी के शुभ अवसर पर हमने अपनी देवी समीशा के साथ कन्या पूजन किया। आज सर्वोच्च देवी महागौरी और उनके नौ दिव्य रूपों के प्रति आभार व्यक्त करने का हमारा यह तरीका है।”

शिल्पा और राज पर्पल कलर का आउटफिट पहने नजर आए। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद काफी प्यार लुटा रहे हैं। लोगों को समीशा का क्यूट अंदाज बहुत पसंद आया। बता दें कि शिल्पा धार्मिक चीजों को खूब मानती हैं। वह भगवान में अटूट आस्था रखती हैं और हर त्योहार पर पूरी लगन के साथ पूजा-पाठ करती हैं।

जया बच्चन को कैमरे के सामने मुस्कुराते देख फैंस ने ली राहत की सांस

देशभर में नवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। ऐसे में लोग मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल पहुंच रहे हैं। रविवार (22 अक्टूबर) को मुंबई के एक फेमस पंडाल में काजोल अपनी मां तनुजा, बहन तनिषा और बेटे युग संग दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। काजोल के अलावा एक्ट्रेस जया बच्चन भी पूजा में शामिल होने पहुंची। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस काफी मस्ती के मूड में दिखीं। काजोल ने जया, तनुजा और तनिषा संग कई तस्वीरें खिंचवाई। ऐसे में जया को कैमरे के सामने हंसते हुए देख फैंस खुश हो गए।

बता दें कि जया अक्सर जब भी इवेंट्स में दिखती हैं तो उनके चेहरे पर गुस्सा ही होता है। ऐसे में जया ट्रोल हो जाती हैं लेकिन आज उनका हंसता-मुस्कुराता चेहरा देख सोशल मीडिया यूजर्स को राहत मिली। वे उनकी हंसी को लेकर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान जया ने तनिषा और तनूजा संग भी पोज दिए। जया और तनूजा समकालीन एक्ट्रेस हैं। जया आज ही पूजा में शामिल हुई हैं जबकि काजोल कल भी पंडाल में मौजूद थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार