न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा ने आगरा में पति के साथ किया पंचकुंडीय हवन, माधुरी ने दोनों बेटों के लिए लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा ने गुरुवार (31 अगस्त) को आगरा में बगलमुखी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। शिल्पा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 7:08:10

शिल्पा ने आगरा में पति के साथ किया पंचकुंडीय हवन, माधुरी ने दोनों बेटों के लिए लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा ने गुरुवार (31 अगस्त) को आगरा में बगलमुखी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। शिल्पा कैजुअल आउटफिट में आरती करती नजर आईं, जबकि राज ने पारंपरिक परिधान चुना। जानकारी के अनुसार शिल्पा यहां एक फैशन इवेंट में हिस्सा लेने आई थीं। इस बीच उनकी कुछ पिक्चर्स वायरल हुई जिनमें वो राज के साथ आगरा कैंट स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर में दिखीं।

शिल्पा का मंदिर जाने का ये कार्यक्रम पूरी तरह सीक्रेट था। शिल्पा ने मंदिर में करीब दो-ढाई घंटे बिताए। शिल्पा और राज ने मंदिर में पंचकुंडीय हवन किया। शिल्पा को मंदिर में देख श्रद्धालु काफी हैरान और खुश थे। उन्होंने शिल्पा के साथ फोटो व सेल्फी क्लिक करवाई। शिल्पा शाम साढ़े पांच बजे मंदिर पहुंचीं। वहां के महंत नितिन सेठी ने हवन करवाया। उन्होंने माता की आरती उतारी।

इसके बाद शिल्पा और राज ने पूरे मंदिर के दर्शन किए। रात आठ बजे वे मंदिर से होटल लौट गए। उल्लेखनीय है कि शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। उनके एक बेटा वियान और बेटी समिशा हैं। शिल्पा की अगली फिल्म 'सुखी' है जो 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शिल्पा ने 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

Shilpa Shetty,raj kundra,agra,madhuri dixit,doctor sriram nene,shilpa raj,actress madhuri dixit

माधुरी दीक्षित के बच्चों का कॉलेज में हो चुका है एडमिशन

माधुरी दीक्षित ने कई सालों तक दर्शकों को अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दीवाना बनाए रखा। माधुरी ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक रोल को अंजाम दिया। माधुरी की कई फिल्में सुपरहिट रहीं। माधुरी शादी के बाद बड़े पर्दे से लगभग-लगभग गायब हो गईं। माधुरी बीच-बीच में जरूर कुछ फिल्मों और टीवी शो में गेस्ट के रूप में नजर आती रही हैं।

अब माधुरी अपनी फैमिली में बिजी हैं। माधुरी ने इस बीच अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दोनों बेटों अरिन और रयान के लिए एक नोट लिखा है। वे हायर एजुकेशन के लिए घर छोड़ रहे हैं। माधुरी ने उनके साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। माधुरी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहीं कि उनके बच्चे इतने बड़े हो गए हैं और कॉलेज जाना शुरू कर चुके हैं। इसे समझते हुए माधुरी काफी इमोशनल भी हो गईं।

माधुरी ने लिखा, “आप दोनों पहले से ही कॉलेज में कैसे हो सकते हैं! समय कैसे बीत गया, पता ही नहीं चला? फिर भी, मैं आपके साहसिक कार्य करने और स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने के लिए उत्साहित हूं। मैं तुमसे हमेशा प्यार करती हूं और हर समय तुम्हें बहुत याद करूंगी। आप दोनों के बिना घर पहले जैसा नहीं रहेगा।”

माधुरी की इस पोस्ट पर रितेश देशमुख व फराह खान सहित कई सेलेब्रिटी ने कमेंट किया है। आपको बता दें कि माधुरी की 1999 में अमेरिका में रहने वाले डॉ. श्रीराम नेने के साथ शादी हुई थी। उनके 2003 में अरिन और 2005 में रयान पैदा हुआ था। अरिन फिलहाल दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार